.

हाई कोर्ट ने सुब्रत राय के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट haee kort ne subrat raay ke khilaaph jaaree kiya giraphtaaree vaarant

पटना | [कोर्ट बुलेटिन] | सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत राय की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। सहारा कंपनी ने कई स्कीम में हजारों उपभोक्ताओं से निवेश के नाम पर पैसा जमा करवाया था लेकिन अवधि पूरी होने के बाद भी पैसे नहीं लौटाए। इस मामले में 2000 से ज्यादा लोगों ने पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

 

दरअसल, शुक्रवार को पटना हाईकोर्ट उनके खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी कर दिया है। कोर्ट में निवेशकों का पैसा नहीं लौटाने के मामले में बीते गुरुवार को सुनवाई के दौरान जस्टिस संदीप कुमार ने अंतरिम आवेदन को खारिज कर दिया।

 

उन्हें आज 10:30 बजे कोर्ट में पेश होने को कहा गया था। साथ ही कोर्ट ने पहले ही ये साफ कर दिया था कि अगर वह नहीं आए तो फिर उनकी गिरफ्तारी का वारंट जारी किया जाएगा लेकिन आज भी वो नहीं पहुंचे। अब इस मामले में 16 मई को फिर से सुनवाई होगी।

 


High Court issues arrest warrant against Subrata Rai

Patna | [Court Bulletin] | Subrata Roy, the head of Sahara India, seems to be in trouble. Sahara Company had deposited money in the name of investment from thousands of consumers in many schemes but did not return the money even after the completion of the period. In this case, more than 2000 people had filed a petition in the Patna High Court.

 

In fact, on Friday, the Patna High Court has issued an arrest warrant against him. During the hearing on Thursday, Justice Sandeep Kumar dismissed the interim application in the court regarding non-refund of investors’ money.

 

He was asked to appear in the court today at 10:30. Also, the court had already made it clear that if he did not come, then a warrant for his arrest would be issued, but even today he did not reach. Now the matter will be heard again on May 16.

 

 

 


Back to top button