.

WhatsApp पर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए हैंडी टिप्स और ट्रिक्स

पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। आमतौर पर वॉट्सऐप का इस्तेमाल अंग्रेजी में किया जाता है। दरअसल वॉट्सऐप की ओर से यूजर्स को डिफाल्ट तौर पर अंग्रेजी लैंग्वेज का सपोर्ट दिया जाता है। हालांकि बेहद कम लोगों को मालूम होगा कि वॉट्सऐप अंग्रेजी के अलावा 40 अन्य भाषाओं में मौजूद है। इसमें हिंदी, बंगानी, तमिल, गुजराती जैसी भाषाएं शामिल हैं। अगर आप भी अपनी लोकल भाषा में वॉट्सऐप का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं इसका कैसे यूज किया जा सकता है।

कैसे लोकल लैंग्वेज में WhatsApp करें इस्तेमाल?

एंड्रॉइड यूजर्स के लिए
सबसे पहले WhatsApp ओपन करें।
इसके बाद टॉप राइट कॉर्नर पर दिखने वाले थ्री डॉट पर क्लिक करें।इसके बाद आपको Setting ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
फिर आपको ऐप लैंग्वेज पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद अपनो लोकल लैंग्वेज को सेलेक्ट करना होगा।
iPhones यूजर्स के लिए
iPhone यूजर्स को लोकल लैंग्वेज सेलेक्ट करने के लिए आपको फोन Setting ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद फोन Setting और फिर General ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद 'Language & Region' पर क्लिक करना होगा।
फिर आपको 'Add Languages' ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद अपनी लोकल लैंग्वेज को सेलेक्ट करना होगा।
नोट – इस तरह यूजर्स एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस में वॉट्सऐप लैंग्वेज को बदल पाएंगें। इन बदलाव के बाद वॉट्सऐप के सभी फीचर्स, टेक्स्ट और ऑप्शन लोकल लैंग्वेज में नजर आएंगे।
 


Back to top button