.

Himachal Pradesh Elections Results 2022: पहाड़ चढ़ने में हांफ गई केजरीवाल की AAP, महज 1 पर्सेंट मिला वोट; खाता भी नहीं खुला | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

शिमला | [हिमाचल प्रदेश बुलेटिन] | Himachal Pradesh Elections Results 2022: हिमाचल में पहाड़ों पर चढ़ाई के मकसद से चुनावी मैदान में उतरी अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) एक कदम भी नहीं चलती दिख रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों में आम आदमी पार्टी (आप) का स्कोर जीरो है। हिमाचल प्रदेश के चुनाव 68 सीटों के रुझान में आम आदमी पार्टी (आप) का खाता तक नहीं खुल पाया है। प्रदेश में सामने आए रुझानों की मानें तो पहाड़ी राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) फिसलती हुई नजर आ रही है। 

 

इतना ही नहीं, चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक आम आदमी पार्टी (आप) को 1 फीसदी ही वोट मिले हैं। ऐसे में दिल्ली नगर निगम चुनावों में अपना जादू दिखाने वाले अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) प्रदेश में पार्टी बुरी तरह से मात खाती दिख रही है।

 

फिलहाल के रूझानों में कांग्रेस 38 और भाजपा 27 चल रही है। 3 सीटों पर निर्दलीय समेत अन्य आगे चल रहे हैं। ऐसे में रूझानों पर गौर करें तो राज्य में भाजपा का रिवाज बदलने का नहीं बल्कि कांग्रेस का राज बदलने का नारा साकार होता दिखाई दे रहा है। सभी सीटों पर चुनाव लड़ने वाली आम आदमी पार्टी (आप) को मतदाताओं ने पूर्णतया नकार दिया है।

 

हिमाचल प्रदेश की कुल 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 नवंबर को चुनाव हुए, जिसमें 412 उम्मीदवार चुनावी अखाड़े में उतरे। चुनावी दंगल में भाजपा और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी (आप), मार्क्सवादी कम्युनस्टि पार्टी (माकपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और अनेक निर्दलीय उतरे थे। इनमें 388 पुरुष और 24 महिला उम्मीदवार हैं।

इस बार के विधानसभा चुनाव में 76.6 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर इतिहास रच दिया था। नर्विाचन आयोग ने हालांकि राज्य में इस बार 80 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा था।

 

इससे पहले वर्ष 2017 में 75.57 प्रतिशत, 2007 में 71.61 प्रतिशत और 2012 में 72.69 प्रतिशत मतदान हुआ था। वर्ष 2017 के चुनावों में भाजपा को 44, कांग्रेस को 21 सीटें मिलीं थीं। 2 सीटों पर नर्दिलीय और 1 सीट पर माकपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी।

 

ये भी पढ़ें:

CG Election Result 2022: भाजपा के भानुप्रतापुर से आगे चल रही हैं कांग्रेस की सावित्री मंडावी, BJP लगभग 9 हजार वोटों से पीछे | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन


Back to top button