.

CG Election Result 2022: भाजपा के भानुप्रतापुर से आगे चल रही हैं कांग्रेस की सावित्री मंडावी, BJP लगभग 9 हजार वोटों से पीछे | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

कांकेर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | CG Election Result 2022: अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराना अनिवार्य हो गया था। उपचुनाव के लिए मतदान पांच दिसंबर को हुआ था, जिसमें 71.74 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस सीट पर सात उम्मीदवार मैदान में हैं।

 

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे मतों की गिनती शुरू हो गई।  कांग्रेस की सावित्री मंडावी लगभग 9 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। बीजेपी प्रत्याशी, ब्रह्मानंद नेतम पीछे चल रहे हैं।

 

19 चरण में पूरी होगी मतगणना 

 

अधिकारियों ने बताया कि भानुप्रतापपुर सीट के लिए आज शहर के भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू की गई। सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती की गई।

 

उन्होंने बताया कि मतगणना कक्ष में 14 मेज लगाई गई हैं और मतगणना की प्रक्रिया 19 चरण में पूरी होगी। ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) की अंतिम चरण की गिनती के बाद 5 मतदान केंद्रों का बिना किसी निश्चित क्रम के चयन कर वोटों का मिलान ‘वीवीपैट पर्ची’ से किया जाएगा।

 

कांग्रेस विधायक के निधन के बाद खाली हुई थी सीट 

 

इस साल 16 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने से कांग्रेस विधायक मंडावी का निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से रिक्त इस सीट के लिए पांच दिसंबर को मतदान हुआ था। कांग्रेस ने दिवंगत विधायक की पत्नी सावित्री मंडावी को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम भाजपा के उम्मीदवार हैं।

लोकवाणी में इस बार ‘‘नवा छत्तीसगढ़-नवा बजट’’ पर होगी बात | ऑनलाइन बुलेटिन
READ

 

पूर्व IPS भी हैं मैदान में 

 

बस्तर में आदिवासी समुदाय की संस्था सर्व आदिवासी समाज ने भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी अकबर राम कोर्रम को अपना उम्मीदवार बनाया है। राज्य में 2018 में भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद 4 उपचुनाव हुए और सभी में कांग्रेस की जीत हुई और भाजपा को है का सामना करना पड़ा है।

 

राज्य विधानसभा की 90 सीट में से वर्तमान में कांग्रेस के 70, भारतीय जनता पार्टी के 14, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के 3 तथा बहुजन समाज पार्टी के 2 विधायक हैं। वहीं एक सीट रिक्त है।

 

ये भी पढ़ें:

पिता और पुत्र | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

 

Related Articles

Back to top button