Holi Special- होली पर लड़कियों का पलटवार! जबरदस्ती रंग लगाने आए लड़कों की हुई धुलाई, वायरल हुआ वीडियो
Holi Special-

Holi Special- होली रंगों का त्योहार है, लेकिन जब यह मस्ती किसी के लिए परेशानी बन जाए, तो इसे रोकना जरूरी हो जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लड़के जबरन लड़कियों को रंग लगाने की कोशिश करते हैं, लेकिन उन्हें ऐसा सबक मिलता है कि अब वे शायद दोबारा होली खेलने से पहले सोचेंगे।
क्या है वायरल वीडियो में?
Holi Special- वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़के मोहल्ले की लड़कियों को जबरन रंग लगाने के लिए आगे बढ़ते हैं। हालांकि, उनकी चालाकी उन पर ही भारी पड़ जाती है। लड़कियों ने तुरंत एकजुट होकर न केवल उन्हें रोक लिया बल्कि पकड़-पकड़कर रंग भी लगाया और जमकर धुलाई कर दी। कुछ महिलाएं लड़कों को कपड़ों से पीटती नजर आईं, जबकि एक व्यक्ति भी महिलाओं का समर्थन करते हुए लड़कों को खदेड़ता दिखा। हालात ऐसे हो गए कि लड़कों को अपनी जान बचाकर वहां से भागना पड़ा।

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @neha_khasa_sonipat नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं। लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा –
“मैं भी होली खेलने जा रहा था, लेकिन यह वीडियो देखकर घर वापस आ गया… जान है तो जहान है!”
वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा –
“अब ये लड़के अगले साल होली का इंतजार नहीं करेंगे!”
होली खेलें, लेकिन मर्यादा में रहें!
होली का असली मजा तब है जब यह आपसी सहमति और खुशी से खेली जाए। किसी को जबरदस्ती रंग लगाना या परेशान करना गलत है और इस वीडियो ने यह साफ कर दिया कि अब लड़कियां किसी भी तरह की बदतमीजी बर्दाश्त नहीं करेंगी।


JOIN ON WHATSAPP
? आप इस वीडियो के बारे में क्या सोचते हैं? अपनी राय कमेंट में बताएं और इसे शेयर करना न भूलें!







