.

रोज़ाना 5 मिनट में ध्यान कैसे करें: इसके लाभों को जानें

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मेंटल हेल्थ सबसे ज्यादा प्रभावित होती है। ऐसे में रोजाना 5 मिनट मेडिटेशन करने से आपको मानसिक तौर पर शांति मिलती है। इससे आपका मूड बेहतर होता है और आपको अच्छा महसूस होता है। मेडिटेशन करने से आपको हमेशा पॉजिटिव एनर्जी फील होती है और आप हमेशा खुश रहते हैं।

इससे आपका ब्रेन भी शार्प होता है। मेडिटेशन करने से आपको थकान से भी छुटकारा मिलता है। इस तरह यह आपको अच्छी नींद लाने में भी मदद करता है। NCCIH के मुताबिक (ref.), मेडिटेशन करने से लोग अपनी लाइफ की क्वालिटी को सुधार सकते हैं।

क्या है मेडिटेशन?

मेडिटेशन एक ध्यान लगाने की प्रक्रिया है। इसमें आप शांत जगह पर बैठकर लंबी व गहरी सांसें लेते हैं। इस समय आपको अपना सारा ध्यान सांसों पर लगाना होता है। इस तरह यह तनाव को भी कम करता है।

5 मिनट में कैसे करें मेडिटेशन

शांत जगह चुनें

आपको मेडिटेशन करने के लिए शांत जगह का चुनाव करना होगा। शोर वाली जगह पर आपको ध्यान लगाने में परेशानी होगी। आप किसी कुर्सी पर या फर्श पर भी बैठ सकते हैं। इस दोरान अपनी रीढ़ को बिल्कुल सीधा रखें।

अलार्म लगाएं

टाइम का अंदाजा लगाने के लिए आपको टाइमर सेट करना चाहिए। इससे आपको बार-बार घड़ी देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आप बिना रुकावट के मेडिटेट कर पाएंगे।

सांसों पर ध्यान दें

मेडिटेशन करने के लिए सबसे पहले अपनी आंखों को बंद करें। इस समय आपको बाहरी आवाजों पर ध्यान न देकर अपनी सांसों पर फोकस करना है। लंबी और गहरी सांसे लें और छोड़ें। फोकस बढ़ाने के लिए अपनी सांसों को ध्यान लगाते हुए गिनना चाहिए। सांस लेने व छोड़ने के एक सेट को काउंट करें।

मंत्र चुनें

अगर आप मेडिटेशन करने के लिए किसी मंत्र का चुनाव करते हैं, तो इससे आपको और आसानी हो जाएगी। आप इस मंत्र को अपनी हर सांस के साथ दोहरा सकते हैं। उदाहरण के तौर पर आप ओ३म् (ॐ) का जाप भी कर सकते हैं। इससे आपको साकारात्मक ऊर्जा का एहसास होगा।

दिमाग शांत रखें

मेडिटेशन का अभ्यास करने के दौरान आपको अपने मन में किसी तरह के कोई विचार नहीं लाने चाहिए। इससे आपका ध्यान बंटता है। इसलिए अपने दिमाग को शांत रखें।

ध्यान भटकने न दें

मेडिटेशन के दौरान आपको ध्यान नहीं भटकने देना चाहिए। अगर आप किसी तरह की कोई आवाज व हलचल महसूस करते हैं। तब भी आपको अपना फोकस बनाए रखना है।

कैसे खत्म करें?

मेडिटेशन को खत्म करने में जल्दबाजी बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। आलार्म के बजते ही तुरंत आंखें खोलने की कोशिश न करें। अलार्म के बंद होते ही थोड़ा रुकें। अपनी हथेलियों को आपस में रगड़ें। फिर इन्हें आंखों पर लगाएं। साथ ही, अब धीरे-धीरे अपनी आंखों को खोलें।

रोजाना 5 मिनट मेडिटेशन करने से आपकी सेहत को कई लाभ मिलते हैं। यह स्ट्रेस से राहत दिलाता है। इसी के साथ आप धीरे-धीरे मेडिटेशन की टाइमिंग को बढ़ा सकते हैं।


Back to top button