.

सरकार की इस योजना में बेटी को मिलेंगे 50,000, दो बेटियां है तो मिलेंगे इतने | Sukanya Samriddhi Account Big Alert 2023

Sukanya Samriddhi Account Big Alert 2023 : नई दिल्ली | [सरकारी योजना] | Sukanya Samridhi Yojana is being run by the government, so that the daughter of our country can become financially capable. The main objective of this scheme is to promote the welfare of girls and provide financial assistance for their education and marriage. Sukanya Samriddhi Yojana is being implemented so that daughters should not be considered a burden on anyone. It is a different matter that many other schemes are also going on in different states of the country to promote daughters. Let us know what needs to be done to take advantage of Sukanya Samriddhi Yojana.

 

ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : सरकार की तरफ से सुकन्या समृद्धि योजना संचालित की जा रही है, ताकि हमारे देश की बेटी आर्थिक रूप से सक्षम बन सके। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के कल्याण को बढ़ावा देना तथा उनकी शिक्षा और विवाह के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाना है।

Sukanya Samriddhi Account Big Alert 2023

बेटियां आज किसी पर भार न समझी जाएं इसलिए सुकन्या समृद्धि योजना संचालित की जा रही है। यह बात अलग है कि देश के अलग-अलग राज्यों में बेटियों को बढ़ावा देने के लिए कई तरह की अन्य योजनाएं भी चल रही है। सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए क्या करना होगा आइए जाने। (Sukanya Samriddhi Account Big Alert 2023)

 

माता पिता के नाम पर खुलता है खाता

 

सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कम उम्र की बच्चियों का खाता अभिभावक के नाम पर खोल सकते हैं। बताया गया है कि 10 वर्ष से कम उम्र की बच्चियों का खाता उनके माता-पिता या फिर अभिभावक पर खोला जाता है।

 

कहां खोलें खाता

 

सुकन्या समृद्धि योजना का खाता किसी भी राष्ट्रीय कृत बैंक के अधिकृत एजेंट के माध्यम से संपर्क कर खोला जा सकता है। सुकन्या समृद्धि योजना का खाता इंडियन पोस्ट ऑफिस ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यमों से खोला जा सकता है। ऑनलाइन माध्यम से खाता खोलने के लिए इंडियन पोस्ट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट पर डाक बचत अनुभाग में जाना होता है। (Sukanya Samriddhi Account Big Alert 2023)

 

वहां जानकारी लेकर आप खाता खोल सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना के लिए एक बालिका के नाम पर केवल एक खाता खुलेगा। बताया गया है कि प्रति परिवार अधिकतम दो बच्चियों के नाम पर खाता खोला जा सकता है। 21 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर खाता परिपक्व हो जाता है। (Sukanya Samriddhi Account Big Alert 2023)

 

आवश्यक दस्तावेज

 

सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खुलवाने के लिए बालिका का जन्म प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। माता पिता का पता देना होता है। इसके लिए अभिभावक का आईडी प्रूफ पैन कार्ड, आधार कार्ड लिया जाता है। बताया गया है कि पूर्ण रूप से भरा हुआ सुकन्या समृद्धि योजना का आवेदन पत्र परिजनों द्वारा भरकर जमा करना आवश्यक है। साथ में बालिका और अभिभावक या फिर माता-पिता के पासपोर्ट आकार की फोटो लगानी होती है। (Sukanya Samriddhi Account Big Alert 2023)

 

 

सोशल मीडिया

 

फेसबुक ग्रुप में जुड़े

 

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

* अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव इन भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक यह जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

CUET UG में एप्लीकेशन करेक्शन विंडो के लिए आज आखिरी चांस, क्या बढ़ेगी आवेदन की तारीख | CUET UG

 


Back to top button