Kanya Vidya Dhan Yojana : अब पढ़ाई में तेज लड़कियों को मिलेगी 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता, छात्रवृत्ति पाने के लिए जल्दी करें आवेदन….
Kanya Vidya Dhan Yojana
Kanya Vidya Dhan Yojana देश की विभिन्न राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश में पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर रही बेटियों के लिए विभिन्न योजनाएं चला रहीं है। ऐसी ही एक योजना का नाम कन्या विद्या धन योजना (Kanya Vidya Dhan Yojana) है। गरीब परिवार की बेटियां अगर पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं तो उनके लिए सरकार ₹20000 की छात्रवृत्ति इस योजना के माध्यम से प्रदान करती है।
Kanya Vidya Dhan Yojana अगर आप भी एक गरीब परिवार की बेटी हैं और कन्या विद्या धन योजना के अंतर्गत ₹20000 की छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त करना चाहती है तो यहां पर दी गई जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित होगी।
क्या है Kanya Vidya Dhan Yojana ?
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अपने राज्य में बेटियों के लिए योजना शुरू की गई है। जिसका नाम कन्या विद्याधन योजना है। गरीब परिवार की बेटियों को इस योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, ताकि उनके उच्च शिक्षा में किसी भी प्रकार की कमी ना आए। प्रदेश की लड़कियों को पढ़ाई में किसी भी प्रकार की आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़े और उन्हें पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करना ही इस योजना का काम है।
मिलेगा मेधावी छात्रों को लाभ
इस योजना के अंतर्गत राज्य की मेधावी छात्राएं लाभ प्राप्त कर सकती है। इनको ₹20000 की आर्थिक सहायता छात्रवृत्ति के रूप में दी जाती है। राज्य में सीबीएसई बोर्ड उत्तर प्रदेश बोर्ड और इससे या फिर मदरसे में 12वीं कक्षा पास करने वाली बालिकाओं को योजना का लाभ मिलेगा योजना के अंतर्गत किया जाएगा जो मेरिट लिस्ट में अपना स्थान बनाने में कामयाब होती है। जो लड़कियां पढ़ाई अच्छा कर रही हैं अब उनको आगे की पढ़ाई के लिए सरकार आर्थिक सहायता दे रही है।
पात्रता योजना की
Kanya Vidya Dhan Yojana उत्तर प्रदेश की निवासी कन्या जो 12वीं कक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर रही है, वह इस योजना में आवेदन कर सकती है।
मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाली बालिका ही इस योजना का लाभ उठा सकती है।
योजना के अंतर्गत गरीब और निम्न वर्ग के परिवार की बालिकाओं को लाभ मिलता है।
ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय 35 हजार रुपए से कम है। उनकी बालिकाओं को इस योजना का लाभ मिलता है।
12वीं कक्षा पास करने के बाद में अगर यह बालिकाएं किसी भी पॉलिटेक्निक आईटीआई डिप्लोमा के लिए अथवा उच्च शिक्षा के लिए एडमिशन लेती है तो उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।
जरूरी दस्तावेज आवेदन के लिए
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक अकाउंट की डिटेल
- 12वीं कक्षा की मार्कशीट
प्रक्रिया कन्या विद्या धन योजना में आवेदन की
Kanya Vidya Dhan Yojana कन्या विद्या धन योजना में आवेदन करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होता है।
यहां पर आपको कन्या विद्या धन योजना का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने का लिंक मिल जाएगा, उस पर क्लिक करें।
आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के बाद इसका प्रिंटआउट निकाल लेना है और इसमें सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर देना है।
इसके बाद आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी को आवेदन फार्म के साथ संलग्न कर देना है।
इसके बाद आपको अपने नजदीकी डीआईओएस कार्यालय में निदेशक के पास इस फॉर्म को जमा करवा देना है।
? सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot ।n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।






