Mushroom Kit Subsidy Yojana : इस सब्जी की खेती करने पर किसानों को मिलेगी 90 प्रतिशत की सब्सिडी, कृषकों की कमाई हो जाएगी कई गुना…

Mushroom Kit Subsidy Yojana

Mushroom Kit Subsidy Yojana राज्य में रहने वाले किसानों के लिए बहुत ही अच्छी खबर हम लेकर आए हैं। इस योजना का लाभ उठाकर किसान जल्द ही माला-माल हो जाएंगे और उनकी आर्थिक तंगी दूर जाती रहेगी। आप अगर मशरूम की खेती करना चाहते हैं तो सरकार आपको 90 फीसदी तक का अनुदान प्रदान करने वाली है। सरकार ने किसानों की इनकम बढ़ाने के लिए इस योजना को शुरू किया है। इसका नाम मशरूम किट सब्सिडी योजना है

 

Mushroom Kit Subsidy Yojana इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को मशरूम उत्पादन के लिए आने वाली 55 रुपए की कीमत की किट मात्रा 5.50 रुपए में उपलब्ध करवाई जाएगी। किसानो को इस योजना के अंतर्गत अधिकतम 100 किट लेने की अनुमति दी जाएगी। ऐसे किसान जो मशरूम की खेती के लिए ट्रेनिंग प्राप्त कर चुके हैं वह इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं।

 

क्या है Mushroom Kit Subsidy Yojana?

 

Mushroom Kit Subsidy Yojana नालंदा के निवासी किसानों के लिए सरकार ने मशरूम की खेती करने पर 90% की सब्सिडी देने का ऐलान किया है। सरकार ने जो मशरूम की खेती का लक्ष्य बनाया है, उसे पूरा करने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है। यहां पर किसानों को बहुत ही कम कीमत पर मशरूम उत्पादन किट प्रदान किए जाएंगे, जिससे मशरूम की खेती करके किसान बहुत ही अच्छी इनकम प्राप्त कर सकते हैं।

 

क्या होता है मशरूम किट?

 

Mushroom Kit Subsidy Yojana मशरूम को उगाने के लिए एक किट बनाया गया है, जिसमें धान, बीज, भूसा, खाद आदि सामग्री शामिल होती है। इस किट की मदद से दो से तीन हफ्ते में मशरूम की फसल तैयार की जा सकती है एक किट की मदद से लगभग 2 से 3 किलो मशरूम प्राप्त की जा सकती है आप चाहे तो घर पर भी इस किट के माध्यम से मशरूम की खेती कर सकते हैं।

 

हर मौसम में इस किट की मदद से फसल तैयार की जा सकती है। फसल पोषक तत्वों से भरपूर होती है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ही बच्चों में कुपोषण की बीमारी को भी दूर करती है। मशरूम की मदद से सब्जी पकोड़े और विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ तैयार किया जा सकते हैं।

क्या है मशरूम का भाव?

 

Mushroom Kit Subsidy Yojana अगर आप बाजार में मशरूम खरीदने जाते हैं तो आपको लगभग ₹300 किलो के भाव में मिलती है। कुछ जगह पर भाव ढाई सौ रुपए तो कुछ जगह पर ₹400 किलो भी देखने को मिलता है। एक किट की मदद से एवरेज दो किलो मशरूम आसानी से तैयार की जा सकती है। ऐसे में आप सो किट से मशरूम की खेती करते हैं तो आप 200 किलो से 300 किलो फसल तैयार कर सकते हैं।

 

Mushroom Kit Subsidy Yojana अगर आप 200 किलो फसल भी तैयार करने में कामयाब होते हैं और इसे ₹200 के भाव भी बेचते हैं तो आपकी कमाई मिनिमम ₹40000 हो जाती है। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि सरकार की यही योजना किसानों के लिए इनकम बढ़ाने का सुनहरा मौका है।

 

कैसे करें मशरूम सब्सिडी योजना में आवेदन?

 

  • Mushroom Kit Subsidy Yojana इस योजना में आवेदन करने वाले किसानों को इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां पर मशरूम सब्सिडी योजना का ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा उसके आवेदन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद में पंजीकरण संख्या पहचान पत्र प्रशिक्षण प्रमाण पत्र जैसी विभिन्न प्रकार की जानकारी आपको दर्ज करके आवेदन फार्म में सबमिट करना होगा।
  • उसके बाद आपको इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाता है।
  • योजना के माध्यम से सरकार ने नालंदा जिले से 69 हजार किलोग्राम मशरूम उत्पादन का लक्ष्य बनाया है।

? सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

 

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot ।n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।


Back to top button