.

सोशल मीडिया पर लड़कों को झूठे प्यार फंसाकर किन्नर जोया ऐसे लगाती थी नशे की लत, पढ़ें l Onlinebulletin

इंदौर l इंदौर में हुई रियल स्टेट कर्मचारी देवांशु की हत्या की आरोपी किन्नर और उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिससे पुलिस ने इनकी पहचान कर इन्हें पकड़ लिया है। किन्नर जोया शातिर है और आपराधिक किस्म के लड़को का गिरोह संचालित कर रही थी। उसकी गिरफ्तारी के बाद कई खुलासे हो रहे हैं।

 

 

जोया को लेकर खुलासा हुआ है कि वह फेसबुक पर लड़कों को फंसाती थी। उसके निशाने पर ज्यादातर समृद्व परिवार के लड़के रहते थे। वह उन्हें झूठे प्यार के जाल में फंसाती फिर उन्हें ड्रग्स की लत लगाती थी। जोया खुद ड्रग्स एडिक्ट है और अबतक कई घर के लड़कों को नशे के दलदल में धकेल चुकी है।

 

 

 

बताया जा रहा है कि वह फेसबुक के जरिए लड़कों से दोस्ती करती थी। खुद को कुंवारी बताकर उन्हें प्यार के जाल में फंसाती। फिर व्हाटसएप पर वीडियो काॅल कर अश्लील हरकतें करती और वीडियो रिकाॅर्ड कर लेती थी।

 

इसी वीडियो के आधार पर वह लड़को को ब्लैकमेल कर उन्हें अपने साथ संबंध बनाने को मजबूर करती थी। यदि कोई इसके लिए मना करता तो वीडियो वायरल करने की धमकी देती थी।

EVM के वोटों से होगा VVPAT पर्च‍ियों का म‍िलान? सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
READ

Back to top button