.

कांग्रेस नेता के लापता भतीजे की कुएं के अंदर सूटकेश में मिली लाश, तफ्तीश जारी | Newsforum

रायपुर | चंडी नगर इलाके में कांग्रेस नेता के लापता भतीजे की लाश मिलने से नगर में हड़कंप मच गया। कांग्रेस नेता का भतीजा 9 फरवरी 2021 से लापता था। जिस परिस्थिति में लाश मिली है उससे पुलिस को आशंका है कि पहले युवक की हत्या की गई उसके बाद लाश का छिपाया गया है। पुलिस को सूटकेस में लाश खम्हारडीह क्षेत्र मिली है। लाश को सूटकेस में भरकर कुएं में फेंका गया था। पुलिस ने मृतक की पहचान डब्ल्यूआरएस कॉलोनी निवासी जतिन राय 20 वर्ष के रूप में की है।

 

मृतक पूर्व कांग्रेस पार्षद राधेश्याम विभार का भतीजा था, जो 9 फरवरी से लापता था। खम्हारडीह थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या कर लाश को छिपाया गया है। कुएं के अंदर से सूटकेश निकालने व लाश बरामद होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

 

 

सूटकेस के अंदर युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले की जानकारी देते हुए खम्हारडीह पुलिस ने बताया कि शव लगभग 6 दिन पुराना है। मामले की जांच में पुलिस टीम लगी हुई है। पुलिस हत्या कब और कैसे हुई इन सभी कारणों की बारीकी से जांच कर रही है।


Back to top button