.

WiFi पासवर्ड खो गया? यहाँ जानें कैसे पुनः प्राप्त करें

WiFi का यूज करते हैं और पासवर्ड सर्च करने में परेशानी होती है या आप भी अपने WiFi का पासवर्ड भूल गए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि हम आपको कुछ आसान ट्रिक्स बताने जा रहे हैं। इसकी मदद से आपके लिए WiFi का पासवर्ड याद रखना काफी आसान हो जाएगा। इसके अलावा अगर आप किसी के साथ पासवर्ड शेयर भी करना चाहते हैं तो बस इन आसान तरीकों को फॉलो करना होगा।

Android फोन में कैसे लगेगा पता ?

Android फोन में WiFi पासवर्ड पता करने के लिए सबसे पहले आपको सेटिंग्स में जाना होगा। इसी में आपको WiFi का ऑप्शन नजर आएगा। यहां जाने के बाद आपको बहुत सारे WiFi नजर आएंगे। अब आप जिस भी WiFi Network का पासवर्ड शेयर या जानना चाहते हैं तो उसके बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। WiFi Network में जाने के बाद आपको Share या WiFi QR कोड का ऑप्शन नजर आने वाला है। ऐसे करने के बाद आपकी स्क्रीन पर QR Code नजर आने लगेगा। यहीं पर आपको WiFi का पासवर्ड भी दिखाई देने लगेगा। अब ऐसे में कोई यूजर WiFi कनेक्ट करना चाहता है तो उसे सिर्फ ये QR Code स्कैन करना होगा।

iPhone यूजर्स कैसे कर सकते हैं कनेक्ट ?

iPhone यूजर हैं तो थोड़ा प्रोसेस अलग होने वाला है। इसमें भी आपको सबसे पहले सेटिंग्स में जाने के बाद WiFi के ऑप्शन में जाना होगा। इसके बाद कनेक्टेड नेटवर्क के ऑप्शन में जाना होगा। इसी में आपको छोटा सा 'i' का आइकन नजर आएगा। इस पर क्लिक करने के बाद आपको फेस आईडी या टच आईडी के ऑप्शन में जाना होगा। ऐसा करने के बाद आपको ऑटो-जॉइन ऑप्शन के नीचे नेटवर्क का पासवर्ड नजर आएगा। इसे आप सेव करने के बाद अन्य यूजर्स के साथ शेयर कर पाएंगे।

WiFi कनेक्शन को लेकर आपको काफी सतर्क रहने की जरूरत भी होती है। एक गलती की वजह से आपके लिए परेशानी भी हो सकती है। इसलिए WiFi का पासवर्ड शेयर करते समय आपको काफी सावधान बरतनी होती है। यही सबसे जरूरी होता है।


Back to top button