.

अभी-अभी एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में हो गया बड़ा बदलाव, यहां पर चेक करें ताजा रेट : LPG Gas Cylinder Big Update

LPG Gas Cylinder Big Update :

 

LPG Gas Cylinder Big Update : ऑनलाइन बुलेटिन डेस्क : देश में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं। लोकसभा चुनाव के बीच में मई के महीने की शुरुआत में ही एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) की कीमतों में भारी बदलाव देखने को मिले हैं। हर बार ऐसा होता है कि जब भी कोई नया महीना शुरू होता है, एलपीजी गैस सिलेंडर  (LPG Gas Cylinder) के दामों में बदलाव देखने को मिलते हैं। ठीक ऐसे ही मई 2024 के महीने की शुरुआत में भी देखने को मिला है। एलपीजी गैस सिलेंडर  (LPG Gas Cylinder) के नए दाम जारी कर दिए गए हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम तय कर चुकी हैं। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी कटौती की गई है।

 

बड़े बदलाव कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में आए

 

LPG Gas Cylinder Big Update : कमर्शियल गैस सिलेंडर यूज लेने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है कि अब इसके दाम में ₹20 की कटौती कर दी गई है। दिल्ली के अंदर अब 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 1745.50 पैसे का हो गया है। मुंबई के अंदर कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1698 रूपये हो गए हैं, वहीं चेन्नई के अंदर इसके दाम 1911 रुपए हो गए हैं।

 

अप्रैल में क्या था भाव?

 

LPG Gas Cylinder Big Update : भारत की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 अप्रैल को भी एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव किए थे। 1 अप्रैल को एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में ₹30 की कटौती की गई थी। इसके बाद अब मई के महीने की शुरुआत में भी ₹20 की कटौती की गई है। अगर आप कमर्शियल गैस सिलेंडर यूज करते हैं तो यह आपके लिए बहुत अच्छी खबर है।

 

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा?

LPG Gas Cylinder Big Update : घरेलू गैस सिलेंडर उपयोग लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर नहीं है, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई कटौती नहीं की गई है। ना ही इसमें किसी प्रकार की बढ़ोतरी की गई है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत को पिछले महीने के समान ही रखा गया है। 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत, राजधानी दिल्ली में ₹803, कोलकाता में 829 रुपए, मुंबई में ₹800 और चेन्नई में 818 रुपए है।

 

अपने शहर में एलपीजी सिलेंडर के दाम कैसे चेक करें?

 

LPG Gas Cylinder Big Update : अपने शहर के एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम चेक करने के लिए आप गूगल का सहारा ले सकते हैं। इसके लिए आपको गूगल पर जाकर अपने शहर का नाम और साथ में एलपीजी गैस सिलेंडर प्राइस सर्च करना होगा। उदाहरण के लिए नीचे हम आपको जयपुर में चल रहे एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम गूगल पर सर्च करके बता रहे हैं।

 

Delhi LPG Gas Price Today

 

LPG Gas Cylinder Big Update : अगर आप ऊपर बताई गई लाइन गूगल पर सर्च करेंगे तो आपको अपने एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम मिल जाएंगे। दिल्ली की जगह पर आप अपने शहर का नाम टाइप कर सकते हैं।

 

🔥 सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot। n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।


Back to top button