.

महतारी वंदन योजना की नहीं मिली दूसरी क़िस्त की राशि तो लाभार्थी ऐसे करें लिस्ट में अपना नाम चेक : Mahtari Vandana Yojana List 2024

Mahtari Vandana Yojana List 2024:

 

Mahtari Vandana Yojana List 2024 : रायपुर | [सरकारी योजना] | ऑनलाइन बुलेटिन : हाल ही में छत्तीसगढ़ राज्य में महतारी वंदन योजना के तहत दूसरी किस्त की राशि भी जारी कर दी गई है। सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना के तहत महिलाओं को हर साल ₹12000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी, ताकि वे अपने निजी खर्चों के लिए किसी और पर निर्भर न रह सकें। इसके लिए सरकार ने हर महीने ₹1000 की किस्त राशि देने का फैसला किया है। आवेदन करने वाली महिलाओं को यह मासिक किस्त की रकम मिलनी शुरू हो गई है. सरकार ने पात्र महिलाओं की सूची पहले ही जारी कर दी है, जिन महिलाओं का नाम इस सूची में आया है वे इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।

 

अगर आपने भी इस योजना के तहत आवेदन किया है तो आप महतारी वंदन योजना की सूची देख सकते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में नीचे इसकी पूरी विधि बताएंगे। इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा। (Mahtari Vandana Yojana List 2024)

 

List Mahtari Vandana Yojana 2024

 

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर का उपयोग करके हर महीने ₹1000 की राशि सीधी ही महिलाओं के बैंक अकाउंट में भेज दी जाएगी।

 

आपको इस योजना का लाभ मिलेगा या नहीं आप अपने मोबाइल या लैपटॉप की मदद से यह चेक कर सकती हैं। सरकार ने इसके लिए एक लिस्ट जारी की कर दी है, जिस महिला का नाम इस लिस्ट में शामिल होगा सिर्फ उसको ही इस योजना का लाभ मिलेगा।फरवरी महीने में जब आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी तो 70 लाख से भी अधिक महिलाओं ने इस योजना में आवेदन किया था।(Mahtari Vandana Yojana List 2024)

 

कैसे करें Mahtari Vandana Yojana List 2024 में अपना नाम चेक

 

अगर आप ऐसी महिलाएं जिसने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत आवेदन कर दिया है लेकिन अभी तक आपने लिस्ट में अपना नाम चेक नहीं किया है तो नीचे बताई प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करें।

 

  • स्टेप 1- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या लैपटॉप, कंप्यूटर की सहायता से महतारी वंदन योजना की ऑफिसियल वेबसाइट का होम पेज ओपन कर लेना है।

 

  • स्टेप 2- होम पेज पर आपको अनंतिम सूची का विकल्प मिलेगा उस पर क्लिक करें।

 

  • स्टेप 3- जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, जहां पर आपको कुछ जानकारी दर्ज करनी होगी।

 

  • स्टेप 4- इस पेज पर आपको कुछ महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आपके जिले का नाम, क्षेत्र का नाम, परियोजना, सेक्टर, वार्ड, आंगनबाड़ी केंद्र जैसे महत्वपूर्ण जानकारी को सेलेक्ट करना है।

 

  • स्टेप 5- उसके बाद आपके सामने नीचे एक लिस्ट ओपन हो जाएगी, इस लिस्ट में आप अपने वार्ड और आंगनबाड़ी केंद्र से संबंधित महिलाओं का आवेदन क्रमांक, नाम, पति का नाम, आवेदन का प्रकार और केटेगरी जैसी महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं।

 

  • स्टेप 6- अगर आपका नाम इस लिस्ट में शामिल हो गया है तो आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, आपको इस योजना का लाभ जरूर मिलेगा(Mahtari Vandana Yojana List 2024)

 

🔥 सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

Mahtari Vandana Yojana List 2024

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।


Back to top button