.

बड़ी खबर! अब बिना वीजा के घूम सकेंगे मलेशिया, जाने के लिए नहीं देना होगा कोई भी पैसा, 1 दिसंबर से मिल रही है ये सर्विस… : Malaysia Offering Visa

Malaysia Offering Visa : ऑनलाइन बुलेटिन डेस्क | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : क्रिसमस और नए साल के मौके पर बाहर जाना और इंजाय करना किसे पसंद नहीं। वहीं अपने यहां ज्यादा कस्टमर्स या कहें कि दूसरे देशों के नागरिकों को आकर्षित करना किस देश को पसंद नहीं है। दूसरे देश के नागरिकों के आने से व्यापार तो बूस्ट होता ही है साथ ही विदेशी करंसी भी आती है। जिसका विश्व व्यापार में लाभ मिलता है। वहीं ज्यादा से ज्यादा टूरिस्ट को अट्रैक्ट करने के लिए कई देश वीजा और फ्लाइट पर कई सर्विस भारतीयों को दे रहे हैं। अब कई देश टूरिस्टों को वीजा फ्री एंट्री और वीजा ऑन अराइवल की सर्विस दे रहे हैं। अभी तक इस गिनती में थाईलैंड, श्रीलंका, भूटान जैसे नाम शामिल थे लेकिन अब इस लिस्ट में एक और नाम मलेशिया का भी जुड़ गया है।

 

वीजा फ्री एंट्री दे रहा है मलेशिया

 

मलेशिया ने भारत के लोगों को वीजा ऑन एराइवल देने का ऐलान किया है। मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम ने भारत के साथ चीन के नागरिकों को भी मलेशिया में 30 दिनों तक के लिए फ्री वीजा एंट्री की इजाजज दे दी है। यानी, अब मलेशिया में लोग बिना वीजा लिए जा सकते हैं। वहां एयरपोर्ट पर वीजा ऑन अराइवल की सर्विस ले सकते हैं। अभी तक भारतियों को मलेशिया जाने के लिए पहले से ही भारत से वीजा लेकर जाना पड़ता था। अब ऐसा करने की जरूरत नहीं होगी। अब यात्री बिना वीजा लिए मलेशिया जा सकते हैं। (Malaysia Offering Visa)

 

ये सर्विस 1 दिसंबर से मिल रही है

 

मलेशिया वीजा फ्री एंट्री 1 दिंसबर 2023 से भारत और चीन के नागरिकों को दे रहा है। आपको इसके जरिये मलेशिया में फ्री एंट्री मिलेगी। आपके पास वैलिड पासपोर्ट और रिटर्न टिकट का प्रूफ और होटल बुकिंग मलेशिया इमिग्रेशन पर दिखानी होगी। मलेशिया अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए टूरिज्म को बढ़ावा दे रहा है। (Malaysia Offering Visa)

 

वीजा फ्री एंट्री थाईलैंड दे रहा

 

थाईलैंड भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री दे रहा है। भारतीय (Indians) अब बिना किसी वीजा फीस के थाईलैंड घूम सकते हैं। भारतीयों के लिए थाईलैंड वीजा फीस 3,000 रुपये के करीब थी, जो अब एयरपोर्ट पर जाकर देनी होती है। हालांकि, अब आपको ये फीस नहीं देनी होगी। थाईलैंड भी ज्यादा से ज्यादा टूरिस्ट को अट्रैक्ट करने के लिए ऐसा ऑफर दे रहा है। ये छूट भारतीयों को मई 2024 तक मिलेगी। (Malaysia Offering Visa)

 

फ्री वीजा श्रीलंका भी दे रहा है

 

24 अक्टूबर को श्रीलंका कैबिनेट ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 31 मार्च 2024 तक भारत, चीन, रूस, मलेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड को मुफ्त वीजा जारी करने की मंजूरी दे दी थी। श्रीलंका के विदेश मंत्री अली ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी थी। ये सर्विस 31 मार्च 2024 तक मिलेगी। इन देशों के पर्यटक अब श्रीलंका के लिए बिना किसी चार्ज के वीजा ले सकते हैं। भूटान में पहले से ही भारतीयों की एंट्री मुफ्त है। (Malaysia Offering Visa)

 

फ्री एंट्री वियतनाम भी भारतियों को दे सकता है

 

ऐसी खबरें आ रही है कि वियतनाम भी भारत के ट्रेवलर्स के लिए वीजा फ्री एंट्री शुरू कर सकता है। वियतनाम में अभी जर्मनी, फ्रांस, इटली, स्पेन, डेनमार्क, स्वीडन और फिनलैंड के लोगों को वीजा फ्री एंट्री मिलती है। (Malaysia Offering Visa)

 

🔥 सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

 

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

Malaysia Offering Visa

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

 

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

माँ वो बचपन याद आती है….


Back to top button