.

Xiaomi 13 Ultra के साथ लॉन्च होगा नेकलेस की तरह दिखने वाला Mi Band 8, ये हैं फीचर्स | Xiaomi 13 Ultra

LlXiaomi 13 Ultra : नई दिल्ली | [बिजनेस बुलेटिन] | Xiaomi has prepared for the launch of its new flagship Xiaomi 13 Ultra. The launch of the phone is going to happen on 18th April. The company has confirmed that this Xiaomi 13 Ultra will be offered with a Leica branding camera. With this, Summicron lens and Sony IMX989 and Sony IMX858 sensors will be available.

 

ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : Xiaomi ने अपने नए फ्लैगशिप Xiaomi 13 Ultra की लॉन्चिंग की तैयारी कर ली है। फोन की लॉन्चिंग 18 अप्रैल को होने जा रही है। कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि इस शाओमी 13 अल्ट्रा को Leica ब्रांडिंग कैमरे के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ Summicron लेंस और Sony IMX989 और Sony IMX858 सेंसर मिलेंगे। (Xiaomi 13 Ultra)

Xiaomi 13 Ultra

अब कंपनी ने अपने नए फिटनेस बैंड Mi Band 8 की लॉन्चिंग भी कंफर्म कर दी है। शाओमी 13 अल्ट्रा की लॉन्चिंग के साथ ही Mi Band 8 की भी लॉन्चिंग 18 अप्रैल को होने जा रही है। Mi Band 8 को कई सारे नए बदलाव के साथ पेश किया जाएगा। Xiaomi की चाइनीज साइट ने भी Mi Band 8 की पुष्टि की है। Mi Band 8 के साथ पिल शेप का डायल मिलेगा। इसके अलावा इसमें एमोलेड डिस्प्ले भी मिलेगी। (Xiaomi 13 Ultra)

 

कंपनी के को-फाउंडर Lei Jun ने भी Mi Band 8 की लॉन्चिंग की पुष्टि चाइनीज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo के जरिए की है। Mi Band 8 को नेकलेस की तरह पहना भी जा सकता है। Mi Band 8 के साथ तमाम तरह के बेसिक एक्टिविटी ट्रैकिंग फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा Mi Band 8 में हेल्थ फीचर्स जैसे ऑक्सीजन लेवल मॉनिटर और लो SpO2 अलार्म के साथ 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग मिलेगा। (Xiaomi 13 Ultra)

 

Mi Band 8 का एक प्रो मॉडल भी लॉन्च होगा जिसमें इनबिल्ट जीपीएस मिलेगा। बता दें कि Xiaomi Mi Band 7 को ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, ऑरेंज और पिंक कलर में पेश किया गया है। Mi Band 7 की शुरुआती कीमत 249 चीनी युआन यानी करीब 2,900 रुपये है। वहीं इसके नॉन-NFC वेरियंट की कीमत 299 चीनी युआन यानी करीब 3,500 रुपये है। (Xiaomi 13 Ultra)

 

? सोशल मीडिया

 

फेसबुक ग्रुप में जुड़े

 

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

तलाक की वजह बनी बिल्ली, बोली- जब मैं उसकी आंखों में देखती हूं…. पढ़े Ajab-Gajab कहानी…

 


Back to top button