.

मोहन भागवत ने दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का किया अनावरण, ऐतिहासिक पल के लाखों बने साक्षी सैलाब, जय जूदेव के नारे से गूंजा जशपुरांचल | ऑनलाइन बुलेटिन

जशपुर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | दो दिवसीय जशपुर जिला प्रवास के दौरान दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण संघ प्रमुख मोहन भागवत द्वारा किया गया। इस दौरान जुदेव समर्थकों के नारा जय जूदेव से समूचा कार्यक्रम स्थल गुंजयमान हुआ। इस अवसर पर व्ही आई पी, संघ व भाजपा के कार्यकर्ता सहित ऐतिहासिक भीड़ अनावरण का साक्षी बने।

 

ज्ञात हो कि रणजीता स्टेडियम के पास स्थापित दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का आज अनावरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कार्यक्रम में मौजूद रहे। जिनके द्वारा रिमोर्ट का बटन दबा प्रतिमा का अनावरण किया गया। जिसके बाद यहाँ मौजूद भीड़ ने जय जूदेव का नारा लगा समूचे क्षेत्र को गुंजयमान किया।

 

इस अवसर पर श्रीमती मध्य देवी, प्रबल प्रताप, श्रीमती प्रियंवदा सिंह जूदेव, श्रीमती हिना सिंह जूदेव, श्रीमती संयोजिता सिंह जूदेव, रणविजय सिंह जूदेव, शत्रुंजय प्रताप सिंह जुदेव, जशपुर राजपरिवार के समस्त सदस्य, रमन सिंह, शर्मलाल कौशिक, ओपी चौधरी, नारायण चंदेल, बृजमोहन अग्रवाल, अरुण साव, नंदकुमार साय, श्रीमती गोमती साय, विष्णुदेव साय, कृष्ण कुमार राय सहित व्हीआईपी जनप्रतिनिधि व भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

ये भी पढ़ें:

बाल दिवस पर बिलासपुर तालापारा बस्ती के जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित कर 36 मॉल में की धमाचौकड़ी, प्रशिक्षु IPS संदीप पटेल भी रहे मौजूद | ऑनलाइन बुलेटिन

 


Back to top button