मोनिका खुरशैल का बौद्ध धर्मनुसार किया गया अंतिम संस्कार, छत्तीसगढ़ी फिल्म दुनिया की उभरती कलाकार को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जन समूह | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

बिलासपुर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | छत्तीसगढ़ी फिल्म दुनिया में एक उभरती हुई गायिका, कलाकार मोनिका खुरशैल का 23 नवंबर की सुबह निधन हो गया। वे 24 वर्ष की थी।
16 नवंबर 2022 की सुबह मोनिका ब्रेन हेमरेज हुआ था। उन्हें उपचार के लिए रायपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल में लेकर जाया गया। जहां उनका निधन हो गया। स्वर्गीय मोनिका खुरशैल वरिष्ठ वकील श्री प्रमोद खुरशैल की इकलौती बेटी थी।
मोनिका का पार्थिव शरीर बिलासपुर लाया गया। जहां बौद्ध धर्म के अनुसार उनका अंतिम संस्कार तोरवा म्युक्तिधाम में किया गया।
इस दौरान खुरशैल परिवारजन समेत हथगेन परिवार, खुदशाह परिवार समेत बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें: