.

MPPSC PCS Prelims 2023 का रिजल्ट हुआ जारी, 5589 अभ्यर्थियों ने किया क्वालिफाई

नई दिल्ली
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने गुरुवार को राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया। 229 पदों के लिए एमपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 17 दिसंबर 2023 को प्रदेश के 52 जिला मुख्यालयों पर दो सत्रों में हुआ था। पहले सत्र में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक सामान्य अध्ययन और दूसरे सत्र 2.15 से 4.15 बजे तक सामान्य अभिरूचि परीक्षण का एग्जाम हुआ था। मुख्य परीक्षा के लिए कुल विज्ञापित पदों के 20 गुना + समान अंक प्राप्त कुल 5589 अभ्यर्थियों को क्वालिफाई घोषित किया गया है।

जानें क्या रही कटऑफ
अनारक्षित वर्ग – 162
एससी – ओपन – 150
एसटी – ओपन – 142
ओबीसी – ओपन – 158
ईडब्ल्यूएस – ओपन – 158
महिला – 156

जनरल के लिए 72 पद हैं। ओबीसी के लिए 55 पद, एससी के लिए 36 पद, एसटी के लिए 44 और ईडब्ल्यूएस के लिए 22 पद आरक्षित हैं।

वैकेंसी

  • राज्य प्रशासनिक सेवा उप-जिला अध्यक्ष: 27 पद
  • उप पुलिस अधीक्षक: 22 पद
  • अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त: 17 पद
  • विकास खंड अधिकारी: 16 पद
  • नायब तहसीलदार: 3 पद
  • आबकारी उप निरीक्षक: 3 पद
  • मुख्य नगर पालिका अधिकारी: 17 पद
  • सहकारी निरीक्षक: 122 पद

Back to top button