.

शादी करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर, 3 सालों में अरेंज मैरिज का आंकड़ा 24% घटा, प्रेम विवाह का बढ़ रहा क्रेज | Wedding Survey Report

Wedding Survey Report : नई दिल्ली | [नेशनल बुलेटिन] | In India, marriage is considered a bond of birth. After marriage, not only the boy and the girl but two families are also joined. Marriage is such a sacred bond, in which everyone wants to be bound. Whereas in India, marriage is considered a bond of births. After marriage, not only the boy and the girl but two families are also joined. In earlier times, family members used to search for a life partner for marriage. This is called arranged marriage, in which the family chooses the life partner for the boy or girl. In arranged marriage, most of the bride and groom do not know each other beforehand and two strangers become one. At the same time, the trend of love marriage has increased in the last few years.

 

ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : भारत में शादी को जन्मों का बंधन माना जाता है। शादी के बाद केवल लड़का और लड़की ही नहीं बल्कि दो परिवार भी जुड़ जाते हैं। शादी एक ऐसा पवित्र बंधन है, जिसमें हर कोई बंधना चाहता है। वहीँ भारत में शादी को जन्मों का बंधन माना जाता है। शादी के बाद केवल लड़का और लड़की ही नहीं बल्कि दो परिवार भी जुड़ जाते हैं। पहले के दौर में शादी के लिए जीवनसाथी परिवार के लोग तलाशते थे। इसे अरेंज मैरिज कहा जाता है, जिसमें लड़का या लड़की के लिए जीवनसाथी को परिवार पसंद करता है। अरेंज मैरिज में अधिकतर दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे को पहले से नहीं जानते और दो अजनबी एक होते हैं। वहीं पिछले कुछ वर्षों में लव मैरिज का ट्रेंड बढ़ा है। (Wedding Survey Report)

Wedding Survey Report

लव मैरिज यानी प्रेम विवाह। नाम से ही स्पष्ट है, इस तरह की शादी में लड़का या लड़की अपना जीवनसाथी खुद तलाशते हैं। एक दूसरे को अच्छे से जान समझ कर शादी करते हैं। अरेंज मैरिज हो या लव मैरिज, दोनों के ही अपने फायदे हैं। हाल ही में एक सर्वे हुआ, जिसमें पता चला कि पिछले कुछ वर्षों में अरेंज मैरिज का प्रतिशत 24% घट गया है। (Wedding Survey Report)

 

वेडिंग वायर इंडिया ने हाल ही में शादी को लेकर एक सर्वे किया। इस सर्वे के मुताबिक, साल 2020 में 68% कपल ने अरेंज मैरिज की थी, लेकिन 2023 में महज 44% नए जोड़ों का विवाह अरेंज था। यानी अरेंज मैरिज के आंकड़े में तीन सालों के अंदर 24 प्रतिशत गिरावट आई है। वेडिंग वायर इंडिया के मार्केटिंग हेड अनम जुबैर का कहना है कि देश का शहरी मध्यम वर्ग लव मैरिज को सहजता से स्वीकार कर रहा है। (Wedding Survey Report)

 

अरेंज मैरिज का घटा आंकड़ा, लव मैरिज ट्रेंड में

 

सर्वे रिपोर्ट में कहा गया कि देश के 41 फीसदी जोड़े ऐसे हैं, जो अपनी शादी की योजना लगभग 4-6 महीने पहले ही बना लेते हैं। हालांकि 1 से 3 महीने में शादी का फैसला लेने वाले 32 प्रतिशत कपल होते हैं। अगर बात शादी और इंगेजमेंट के बीच के समय की हो तो विदेशों में इंगेजमेंट का समय कई सालों तक हो सकता है, लेकिन भारत में 72 % मामलों में इंगेजमेंट का समय 6 महीने से कम का होता है। (Wedding Survey Report)

 

शादी के लिए ऑनलाइन संसाधनों का इस्तेमाल बढ़ा

 

प्रेम विवाह करने वाले जोड़े अब अरेंज की तरह ही पूरे तौर तरीके से शादी कर रहे हैं। वहीं शादी कराने वाली कंपनियों ने ट्रेंड के मुताबिक खुद को ढाल लिया है। ऐसे में शादी की योजना बना रहे जोड़े आज के दौर में ऑनलाइन संसाधनों का अधिक इस्तेमाल करने लगे हैं। वह शादी के बजट से लेकर वेंडर तलाशने तक का सारा काम ऑनलाइन करने लगे हैं। (Wedding Survey Report)

 

? सोशल मीडिया

 

फेसबुक ग्रुप में जुड़े

 

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

 

ये खबर भी पढ़ें:

GSS की टीम ने दिल्ली जंतर मंतर पहुंच पहलवान खिलाड़ियों के धरना- प्रदर्शन को दिया समर्थन…


Back to top button