.

बिलासपुर के कुली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी सम्मान समारोह आयोजित | newsforum

बिलासपुर | युवा संगठन ग्राम कुली, जिला बिलासपुर द्वारा 8 मार्च 2021 अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राधा-कृष्ण मंदिर प्रांगण ग्राम कुली, जिला बिलासपुर में प्रात: 10:30 बजे “महिला सशक्तिकरण पर नारी सम्मान समारोह” आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को ज्ञानवर्धक पुस्तकों का नि:शुल्क वितरण किया गया।

 

कार्यक्रम में समीपस्थ ग्रामों के सरपंच, पंचायत जनप्रतिनिधि तथा महिलाएं सम्मिलित हुईं। कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में सुश्री सौम्य रंजिता ने मासिक धर्म के बारे में, श्रीमती चुन्नी मौर्य ने महिला स्वरोजगार एवं श्रीमती लता गुप्ता ने महिला अधिकार एवं कानून के विषय में विस्तार से बताया।

 

कार्यक्रम में ऐसी नारी शक्तियों का सम्मान किया गया; जिन्होंने समाज की मुख्यधारा से हटकर कार्य किया। जिसमें सेविका श्रीमती मथुरा ठाकुर और श्रीमती वृंदा ठाकुर को शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में युवा संगठन के पदाधिकारी अजय यादव, अर्जुन वस्त्रकार, करन साहू, प्रमोद ठाकुर, दीपक यादव, लकेश्वर ठाकुर, विनय वस्त्रकार एवं सरपंच प्रतिनिधि पवन साहू, ग्राम के नकुल सिंह, रामगोपाल साहू, रघुनंदन ठाकुर, महेश्वर केंवट, श्रीचंद यादव, जमुना ठाकुर, गुलाब ठाकुर सहित महिला और बच्चों के साथ चंद्रकांत साहू उपस्थित थे।

 

युवा संगठन के पदाधिकारी अर्जुन वस्त्रकार ने कहा हमारे देश कि 47% जनसंख्या महिलाओं का है जो कि देश की आधी शक्ति है। हमें महिलाओं और पुरुषों में समानता लाकर शक्ति को पूरा करना है। ऐसा नहीं है कि महिलाओं का दिन सिर्फ 8 मार्च महिला महिला दिवस का ही दिन है, हर दिन महिला का है। हर दिन महिला का सम्मान होना चाहिए।

©जांजी से आदित्य सिंह की रपट


Back to top button