.

10 लाख का कुख्यात नक्सली कमांडर साकेत नरेटी मुठभेड़ का मारा गया l Onlinebulletin

रायपुर l onlinebulletin.in l onlinebulletin l नारायणपुर जिले में एंटी नक्सल आपरेशन के दौरान डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के जवानों ने कुख्यात नक्सली सेक्शन कमांडर साकेत नरेटी को मार गिराया है।

 

सोमवार की सुबह जवान सर्चिंग पर निकले थे, तभी बहकेर के जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। लगभग 30 मिनट तक दोनों ओर से फायरिंग हुई। मारे गए नक्सली पर छत्तीसगढ़ सरकार ने 10 लाख का इनाम घोषित कर रखा था

 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि छोटेडोंगर थाना इलाके में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिल रही थी। डीआरजी के जवान क्षेत्र के सर्चिंग पर निकले

 

जवान बहकेर के जंगल में पहुंचे ही थे कि नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने तत्काल मोर्चा संभाला। दोनों ओर से करीब आधे घंटे फायरिंग हु

 

जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। घटना स्थल की सर्चिंग पर कंपनी नंबर-6 के कमांडर साकेत नुरेटी का शव और एके-47 हथियार मिला है

 

नक्सली कमांडर साकेत कांकेर जिले के आमाबेड़ा थाना क्षेत्र का निवासी था। सरकार ने उस पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।। ई। थे। ।  घोषित किया था।


Back to top button