आदिवासी नृत्य महोत्सव में तीसरे दिन क्रमश: आंध्रप्रदेश के लंबाड़ी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने मोहा मन, जानें नृत्य की विशेषता | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

रायपुर | [धर्मेंद्र गायकवाड़] | राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव छत्तीसगढ़ में तीसरे दिन के क्रम में आंध्रप्रदेश की टीम द्वारा लंबाड़ी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
आंध्र प्रदेश का लंबाड़ी नृत्य आकर्षक चटकदार रंग बिरंगी परिधानों से सुसज्जित होकर यहां की महिलाओं द्वारा किया जाता है। वे एक घुम्मकड़ जनजातिय से सम्बद्ध रखते हैं।
लंबाड़ी नृत्य में वेश भूषा में कांच, दर्पण के टुकड़ों का उपयोग करते हैं। हाथी दांत की चूड़ियाँ, कलाई की शोभा बढ़ाती हैं। कृषि में जब समृद्धि आती है। तब खुशी से महिलाएँ यह नृत्य करती हैं।
कलाकारों में ग़जब का उत्साह दूसरे कलाकारों के प्रदर्शन पर उनका उत्साह भी बढ़ा रहे।कलाकारों में ग़जब का उत्साह दूसरे कलाकारों के प्रदर्शन पर उनका उत्साह भी बढ़ा रहे।
छत्तीसगढ़ में आयोजित हो रहे समारोह में देश- दुनिया से आए कलाकारों में ग़जब का उत्साह है। वहीं दूसरे कलाकारों के प्रदर्शन पर उनका उत्साह भी बढ़ा रहे हैं।
आदिवासी बाहुल्य राज्य छत्तीसगढ़ में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आज तीसरा व अंतिम दिन है। www.onlinebulletin.in अपने पाठकों के लिए नृत्य के कुछ अंश प्रस्तुत करेगा। कोशिश रहेगी कि हमारी टीम नृत्य की झलकियां आप तक हू-ब-हू पहुंचा सकें। हमसे जुड़ने के लिए आप फेसबुक पर online bulletin dot in सर्च करें और ट्विटर यूजर्स @onlinebulletin1 सर्च कर लाइक व फॉलों करें।