.

ऑनलाइन हेल्थ बुलेटिन : देर रात तक जागने वाले लोग जल्दी हो सकते हैं टाइप 2 डायबिटीज के शिकार, जाने इसके लक्षण | Diabetes Control

Diabetes : नई दिल्ली | [हेल्थ बुलेटिन] | Diabetes patients need to pay special attention to their lifestyle and eating habits. The importance of sleep increases significantly for patients suffering from Type 2 Diabetes. Health experts say that if diabetic patients are not getting enough sleep, their blood sugar level may be adversely affected. Sleep is equally important for health. As much exercise and food.

 

ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : डायबिटीज के मरीजों को अपनी लाइफ स्टाइल और खानपान पर खास तौर से ध्यान देने की जरूरत होती है। डायबिटीज टाइप 2 (Type 2 Diabetes) से पीड़ित मरीजों के लिए नींद की अहमियत काफी ज्यादा बढ़ जाती है। हेल्थ से जुड़े जानकारों का कहना है कि अगर डायबिटीज के मरीज पर्याप्त नींद नहीं ले रहे हैं तो उनके ब्लड शुगर लेवल पर गलत असर पड़ सकता है। नींद सेहत के लिए उतना ही जरूरी है। जितना व्यायाम और भोजन। (Diabetes Control)

 

बेहद कम नींद लेने से तनाव बढ़ सकता है। जिससे कोर्टिसोल हार्मोन बनने लगता है। जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है। लिहाजा डायबिटीज के मरीजों को पर्याप्त नींद लेना बेहद जरूरी है। कुछ लोगों के ऐसे काम होते हैं। जिसमें देर रात तक जागना पड़ता है। लिहाजा उन्हें सावधान रहने की जरूरत है। (Diabetes Control)

 

डायबिटीज के मरीजों को कितने घंटे सोना चाहिए?

 

जब ब्लड शुगर बहुत अधिक या बहुत कम होता है, तो रात में नींद न आने की समस्या हो सकती है। टाइप 2 डायबिटीज- के मरीजों को अपना ब्लड शुगर लेवल हमेशा कंट्रोल रखना चाहिए। ताकि पर्याप्त नींद ले सकें। अगर रात में नींद न आती हो तो दिन में न सोएं। अपने सोने का समय तय करें। जिसे पूरे हफ्ते पालन करें। रोजाना 7-8 घंटे सोना बेहद जरूरी है। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। (Diabetes Control)

 

रात में शराब का सेवन करने से नींद की गुणवत्ता में गिरावट आती है। ज्यादातर लोगों को ऐसा लगता है कि शराब पीने के बाद गहरी नींद आती है। लेकिन ऐसा नहीं होता। अल्कोहॉल आपके दिमाग को बैचेन करता है। साथ ही ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ाने का काम करता है। (Diabetes Control)

 

फिजिकल एक्टीविटी न करने से बढ़ता है ब्लड शुगर

 

कई लोग शारीरिक गतिविधियों पर खास तौर से ध्यान नहीं देते हैं। लोग बहाना बनाते हैं कि उनके पास समय नहीं है। जब शारीरिक गतिविधि कम हो जाती है तो शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा होने लगती हैं। फिजिकल एक्टिविटी से सेहत के साथ-साथ शुगर लेवल भी सही रहता है। लिहाजा व्यायाम करते रहना चाहिए। (Diabetes Control)

 

🔥 सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

Diabetes Control

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : कोल इंडिया में मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती, Apply Now | Coal India Management Trainee Bharti 2023

 


Back to top button