.

चीन में शीत लहर के लिये ऑरेंज अलर्ट जारी

जापान कोविड-19 के इलाज के लिए सरकारी सहायता बंद करेगा

चीन में शीत लहर के लिये ऑरेंज अलर्ट जारी

'शिकागो मैगजीन' में राजा कृष्णमूर्ति 50 सबसे अधिक प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल

टोक्यो
 जापानी सरकार ने अगले महीने से कोविड-19 की दवाओं और अस्पताल में भर्ती के लिए अपनी सब्सिडी समाप्त करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी।
जिजी प्रेस ने सरकारी अधिकारियों का हवाले से कहा कि इस योजना में कोविड-19 के इलाज के लिए भुगतान करने वाले मरीजों को उनकी आय के आधार पर बाहर किया जाएगा, जैसा कि देश में सामान्य चिकित्सा सेवाओं के मामले में है।

सरकार ने 2021 में सार्वजनिक धन से कोविड-19 दवाओं के खर्च को पूरी तरह से कवर करना शुरू किया था, जिसे पिछले अक्टूबर में कम किया गया और मरीजों ने अपनी उम्र और आय के आधार पर 3,000 येन (लगभग 20 अमेरिकी डॉलर) और 9,000 येन के बीच भुगतान करना शुरू किया था।

रिपोर्ट के अनुसार, नयी योजना के अंतर्गत, गंभीर लक्षणों को रोकने वाला दवा मोलनुपिराविर की लागत 90,000 येन प्रति व्यक्ति या सार्वजनिक बीमा के अंतर्गत 30 प्रतिशत भुगतान करने वाले लोगों के लिए लगभग 28,000 येन है। अस्पताल में भर्ती होने की लागत के लिए सब्सिडी, वर्तमान में प्रति माह 10,000 येन निर्धारित है, जो कि अगले महीने समाप्त हो जाएगी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार कोविड-19 रोगियों के लिए बेड सुरक्षित करने वाले बड़े अस्पतालों को भुगतान करना भी बंद कर देगी, जो संक्रमण की स्थिति के आधार पर 29,000 येन से 174,000 येन तक है। (1 जापानी येन 0.0069 अमेरिकी डॉलर के बराबर है)।

चीन में शीत लहर के लिये ऑरेंज अलर्ट जारी

बीजिंग
चीन के मौसम विज्ञान अधिकारियों ने  शीतलहर के लिये ऑरेंज अलर्ट जारी किया।राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (एनएमसी) के अनुसार,  शुक्रवार तक दक्षिणी चीन के अधिकांश स्थानों पर औसत दैनिक तापमान या न्यूनतम तापमान में छह से 12 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है।

शीत लहर के कारण, गुइझोउ, हुनान, गुआंग्शी और जियांग्शी के कुछ हिस्सों में तापमान में 20 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा गिरावट आने का अनुमान है। एनएमसी ने स्थानीय सरकारों से ठंड के प्रति सावधानी बरतने का आह्वान किया है।

'शिकागो मैगजीन' में राजा कृष्णमूर्ति 50 सबसे अधिक प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल

वाशिंगटन
 अमेरिका के इलिनॉइस प्रांत के सबसे बड़े शहर शिकागो की प्रतिष्ठित पत्रिका 'शिकागो मैगजीन' में भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति को 50 सबसे अधिक प्रभावशाली शिकागोवासियों की सूची में शामिल किया गया है।

कृष्णमूर्ति को इस सूची में 24वां स्थान दिया गया है और इसके साथ ही वह सर्वोच्च रैंक हासिल करने वाले दक्षिण एशियाई मूल के पहले व्यक्ति बन गये हैं। इस सूची में इलिनॉइस के गवर्नर जेबी प्रिट्जकर का नाम शीर्ष पर है और दूसरे नंबर पर हैं शिकागो के मेयर ब्रैंडन जॉनसन का नाम।

'शिकागो मैगजीन' ने कृष्णमूर्ति को सूची में 24वें स्थान पर रखते हुए उन्हें ग्रेटर शिकागो क्षेत्र में दक्षिण एशिया के ''सबसे प्रभावशाली'' व्यक्ति के रूप में वर्णित किया है। पत्रिका में कहा गया है कि वह वर्ष 2026 में अमेरिकी संसद के चुनाव लड़ने की भी तैयारी कर रहे हैं।

कृष्णमूर्ति (50) देश में विभिन्न मुद्दों की जांच के लिए बनी 'हाउस ओवरसाइट' उपसमिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। कहा जाता है कि उनकी प्रचार निधि में 1.44 करोड़ अमेरिकी डॉलर हैं जो कि इलिनॉइस के किसी कांग्रेस प्रतिनिधि की तुलना में तीन गुना से अधिक।

एक राजनीतिक सलाहकार ने कहा, ‘‘राजा बेहद प्रभावशाली हैं।'' पत्रिका में कहा गया, ‘‘कृष्णमूर्ति ने वर्ष 2022 में डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों और 'डेमोक्रेटिक कांग्रेसनल कैंपेन कमेटी' को 460,000 अमेरिकी डॉलर का दान दिया था। कहा जाता है कि वह 2026 के चुनाव लड़ने के लिए प्रचार निधि में राशि जमा कर रहे हैं।''

 

 


Back to top button