Palmistry Reading: हथेली के बीच में त्रिभुज का निशान होता है शुभ?, जानें इसका अर्थ
Palmistry Reading
Palmistry Reading अक्सर आपने लोगों के हथेली के बीचों बीच त्रिभुज देखा होगा। हथेली के बीच में बनने वाला त्रिभुज शुभ माना गया है। हस्त रेखा विज्ञान के अनुसार, हथेली पर बनने वाला त्रिभुज अपनी शुभ-अशुभ स्थिति के आधार पर जातक को फल प्रदान करता है।
Palmistry Reading व्यक्ति की हथेली में कई रेखाएं और निशान पाए जाते हैं, जिसका सामुद्रिक शास्त्र में विशेष महत्व है। हथेली की आड़ी-तिरछी रेखाएं व निशान जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं। यह निशान भविष्य की बातों व व्यक्ति के स्वभाव व व्यक्तित्व की भी जानकारी देते हैं।
Palmistry Reading कई लोगों की हथेली में त्रिभुज का निशान भी होता है। हस्त रेखा विज्ञान के अनुसार, हथेली पर त्रिभुज का निशान होना शुभ माना गया है। हथेली पर त्रिभुज की स्थिति के आधार पर व्यक्ति को शुभ-अशुभ परिणाम मिलते हैं। जानें हथेली पर त्रिभुज का निशान होने का अर्थ-
त्रिभुज का हथेली के बीच में निशान-
आमतौर पर लोगों की हथेली के बीच में त्रिभुज बनता है। यह भाग्य रेखा, जीवन रेखा और मस्तिष्क रेखा को आपस में जोड़ते हुए बनता है। हाथ पर बनने वाला ऐसा त्रिभुज शुभ माना गया है। हस्त रेखा विज्ञान के अनुसार, ऐसे लोग नरम व इमोशनल स्वभाव के होते हैं और हर समय लोगों की मदद के लिए तैयार रहते हैं।
हथेली पर बड़ा त्रिभुज-
Palmistry Reading हाथ में बड़ा त्रिभुज बनना अत्यंत शुभ फलदायी माना जाता है। हस्त रेखा विज्ञान के अनुसार, एक बड़ा त्रिभुज विशाल हृदय का प्रतीक होता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ऐसे लोग बहुत नरम स्वभाव और बड़े दिल वाले होते हैं। ये लोग अक्सर लोगों की मदद करते हैं। अगर किसी व्यक्ति के हाथ में कोई बड़ा त्रिभुज और उसके अंदर छोटा त्रिभुज बन जाए तो व्यक्ति जीवन में उच्च पद हासिल करता है।
शुक्र पर्वत पर त्रिभुज का बनना-
Palmistry Reading अगर किसी व्यक्ति की हथेली में त्रिभुज शुक्र पर्वत पर बने तो ऐसे जातक मन मोह लेने वाला और मृदुभाषी होता है। ऐसे लोगों के मन में आकर्षण का भाव ज्यादा होता है। ये लोग सुख-सुविधाओं से रहने वाले माने जाते हैं।
Palmistry Reading मंगल पर्वत पर त्रिभुज का बनना- अगर किसी व्यक्ति के मंगल पर्वत पर त्रिभुज बनता है तो माना जाता है ऐसे व्यक्ति निडर, साहसी व विपरीत परिस्थितियों में धैर्य रखने वाले होते हैं।
हथेली पर गुरु और शनि पर्वत क्या दर्शाता है?
Palmistry Reading हथेली पर गुरु और शनि पर्वत समेत सभी रेखाओं और चिन्हों का बड़ा महत्व होता है। मान्यता है इसके जरिए व्यक्ति के जीवन से जुड़े कई विशेष पहलुओं के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है।
Palmistry Reading सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र, रत्न शास्त्र और अंक ज्योतिष शास्त्र के साथ हस्तरेखा शास्त्र का भी बड़ा महत्व है। मान्यता है कि व्यक्ति की हथेली पर मौजूद गुरु, शुक्र, शनि, सूर्य पर्वत के साथ अन्य रेखाओं के जरिए भविष्य में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का अनुमाना लगाया जा सकता है। हथेली पर व्यक्ति के लव, करियर और आर्थिक मामलों से जुड़े कई अच्छे संकेत मिलते हैं, तो वहीं कुछ संकेत अशुभ फलदायी माने जाते हैं। आइए पुस्तक ‘इंडियन पॉमिस्ट्री’ की मदद से हथेली पर गुरु और शनि पर्वत के बारे में विस्तार से जानते हैं….
गुरु पर्वत
Palmistry Reading हथेली पर गुरु पर्वत तर्जनी उंगली के नीचे स्थित होता है। गुरु पर्वत को बुद्धिमानी, होशियारी, स्वभाव और महत्वकांक्षाओं का संकेत माना गया है। हथेली पर उभरा हुआ गुरु पर्वत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इससे व्यक्ति को करियर में बड़ी कामयाबी मिलती है। ऐसे लोगों की ईश्वर में गहरी आस्था होती है। गुरु पर्वत पर टेढ़ी-मेढ़ी रेखाएं अशुभ मानी जाती हैं। गुरु पर्वत पर जाली या धब्बे का निशान भी व्यक्ति के कमजोर लीडरशिप स्किल का संकेत देता है। कहा जाता है कि यदि गुरु पर्वत ज्यादा उभरा हुआ, तो इसके प्रभाव से व्यक्ति में अहंकार बढ़ने लगता है।
शनि पर्वत :
Palmistry Reading हथेली पर मध्यमा उंगली के ठीक नीचे वाले स्थान को शनि पर्वत मना गया है। हथेली पर शनि पर्वत की स्थिति से व्यक्ति के जीवन में मिलने वाली तरक्की के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है। मान्यता है कि स्पष्ट और उभरा हुआ शनि पर्वत व्यक्ति को बुद्धि-विवेक और सफलता प्रदान करता है। वहीं, शनि पर्वत के अविकसित होने पर व्यक्ति का मन उदास रहता है। शनि पर्वत के शुभ स्थिति में होने पर व्यक्ति का जीवन सुख-सुविधाओं में व्यतीत होता है। मान-सम्मान में वृद्धि होती है। करियर में अपार सफलता मिलती है। इसके अलावा शनि पर्वत पर कई सारे निशान और चिन्ह शुभ नहीं माने जाते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
? सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot ।n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।








