.

17वी किस्त आने से पहले जरूर करें e-KYC, वरना नहीं आएंगे 2000, जानें केवाईसी की पूरी प्रक्रिया : PM Kisan e KYC 2024

PM Kisan e KYC 2024 :

 

 

PM Kisan e KYC 2024 : नई दिल्ली | [सरकारी योजना] | ऑनलाइन बुलेटिन : आज के इस लेख में आपको ‘पीएम किसान लाभार्थी सूची ई-केवाईसी 2024’ के बारे में विस्तृत जानकारी मिलने वाली है, जिसकी मदद से आप अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया को बहुत आसानी से पूरा कर लेंगे, इसके साथ ही आपको यह भी पता चल जाएगा कि कब क्या आएगी इस योजना की 17वीं किस्त? और आने के बाद कैसे देखना है इसकी पूरी जानकारी जानने के लिए आपको यह आर्टिकल अंत तक पढ़ना होगा।(PM Kisan e KYC 2024)

 

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त 28 फरवरी 2024 को जारी की गई थी और यह किस्त सफलतापूर्वक किसानों के खातों में जमा कर दी गई थी और अब सभी किसान इसकी 17वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। 17वीं किस्त को लेकर सरकार ने कुछ नियम जारी किए हैं, जिनका पालन सभी किसानों को करना होगा, नहीं तो उन्हें 17वीं किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा, तो आपको बता दें कि अब यह किस्त सरकार देगी। केवल उन्हीं किसानों को जो इस योजना की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करेंगे। (PM Kisan e KYC 2024)

 

क्या है PM Kisan Samman Nidhi Yojana?

 

जिन भी लोगो को अभी तक ‘PM Kisan Samman Nidhi Yojana’ के बारे मे नही पता है, उन्हे हम बता दे की यह योजना भारत सरकार द्वारा चलाई गई एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना से माध्यमवर्गीय किसानो को न्यूनतम आय के रूप मे सालाना 6000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाती है, यह राशि साल मे 3 बार 2,000 रुपए की तीन किस्तों से डाली जाती है, इस योजना की प्रत्यर्क किस्त 4 महीने के अंतराल मे डाली जाती है। इस योजना की लागत 75,000करोड़ रुपए है और यह योजना दिसम्बर 2018 मे शुरू हुई जिसका लाभ अभी तक भी किसानो को दिया जा रहा है। (PM Kisan e KYC 2024)

 

दस्तावेज़: PM Kisan e KYC 2024 के लिए

 

  1. आधार कार्ड

 

  1. मूल निवास प्रमाण पत्र

 

  1. किसान होने का प्रमाण

 

  1. पैन कार्ड

 

  1. आय प्रमाण पत्र

 

  1. बैंक अकाउंट पासबूक

 

  1. मोबाइल नंबर

 

कैसे करें पीएम किसान योजना ई-केवाईसी?

 

आपको बता दे की इस योजना की जो भी किसान इस योजना का लाभ लेते है, उन्हे इस बार 17वी किस्त प्राप्त करने के लिए e-KYC करनी या करवानी होगी, नही तो उन्हे इस योजना की 17वी किस्त का लाभ नही मिलेगा। e-KYC करने की पूरी प्रक्रिया आपको नीचे दी गई है, जिसकी मदद से आप बड़ी ही आसानी से e-KYC कर सकते है। (PM Kisan e KYC 2024)

 

  1. e-KYC के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है।

 

  1. अब आपके सामने वेबसाइट का Home Page खुल जाएगा।

 

  1. होम पेज़ पर आपको e-KYC का ऑप्शन डिकाही देगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।

 

  1. अब आपके सामने एक नया पेज़ खुल जाएगा।

 

  1. उस पेज़ मे आपको अपना आधार नंबर दर्ज करके GET OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

 

  1. इसके बाद आपके आधार लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जिसे आपको दर्ज करना है, और सबमिट पर क्लिक कर देना है।

 

  1. इस प्रकार आपको पीएम किसान योजना 17वी किस्त के लिए e-KYC करनी है।

 

 

आवेदन की प्रक्रिया : PM Kisan Samman Nidhi Yojana

 

यदि आप भी एक मध्यमवर्गीय किसान है, और आपने अभी तक इस योजना मे आवेदन नही किया है तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया की मदद से इसमे आवेदन करके इसका लाभ ले सकते है।

 

  1. सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर चले जाना है।

 

  1. अब आपको होम पेज़ पर ‘ New Farmer Registration’ के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

 

  1. इसके बाद आपके सामने एक नया पेज़ खुल जाएगा।

 

  1. जहां आपको 2 ऑप्शन दिखाई देंगे, पहला Rural Farmer Registration: यह विकल्प उन किसानो के लिए है, जो ग्रामीण क्षेत्रों के किसान हैं। और दूसरा Urban Farmer Registration: यह विकल्प उन किसानो के लिए है, जो नगरीय क्षेत्रों के किसान हैं।

 

  1. जिनमे से आपको अपना प्रकार चुनना है।

 

  1. अब आपको अपने मोबाइल नंबर आधार नंबर और राज्य दर्ज करना है।

 

  1. इसके बाद आपके पास एक OTP आएगा जिसे आपको दर्ज करना है।

 

  1. अब आपके सामने ‘रजिस्ट्रेशन’ फॉर्म खुल जाएगा, जिसे आपको ध्यानपूर्वक भरकर ‘सबमिट’ कर देना है।

 

इस प्रकार आप ‘पीएम किसान सम्मान निधि योजना’ मे आवेदन कर सकते है।

 

कैसे देखें PM Kisan Samman Nidhi Yojana Beneficiary लिस्ट

 

पीएम किसान योजना की Beneficiary List गांव वाइज़ देखने के लिए आपको नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना होगा।

 

  1. सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना है।

 

  1. अब आपको होम पेज़ पर FARMERS CORNER के सेक्शन मे Beneficiary List के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

 

  1. इसके बाद आपके सामने एक नया पेज़ खुलेगा, जिसमे आपको कुछ बेसिक डिटेल्स जैसे – राज्य, जिला तहसील और अपने गांव का चयन करना है।

 

  1. सारी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Get Riport के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

 

  1. अब आपके सामने अपने गांव की लाभार्थी सूची आ जाएगी, जिसमे आप देख सकते है की आपका नाम उसमे है, या नही।

 

PM Kisan की कब तक आएगी 17वी किस्त?

 

जो भी किसान इस योजना की 17वी किस्त का इंतज़ार कर रहे है, उन्हे हम बता दे की इस योजना की 16वी किस्त को जारी किए अभी कुछ ही समय हुआ है 16वी किस्त 28 फरवरी 2024 को जारी की गई थी, और जैसा की आप अभी जानते ही है, इस योजन की प्रत्येक किस्त 4 महीने के अंतराल मे डाली जाती है इस हिसाब से इसकी 17वी किस्त जून-जुलाई के मध्य जारी करने की संभावना जताई जा रही है। (PM Kisan e KYC 2024)

 

installments Dates : PM Kisan Samman Nidhi Yojana

 

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वी किस्त 15 नवम्बर 2023 को जारी की गई थी, और 16वी किस्त 28 फरवरी 2024 को इससे पहले की किस्ते कब जारी हुई थी यह आप नीचे सारणी मे देख सकते है।

 

Installments की संख्या जारी होने की तिथि
1st Installment जारी होने की तिथि 24 फरवरी 2019
2nd Installment जारी होने की तिथि 02 मई 2019
3rd Installment जारी होने की तिथि 01 नवंबर 2019
4th Installment जारी होने की तिथि 04 अप्रैल 2020
5th Installment जारी होने की तिथि 25 जून 2020
6th Installment जारी होने की तिथि 09 अगस्त 2020
7th Installment जारी होने की तिथि 25 दिसंबर 2020
8th Installment जारी होने की तिथि 14 मई 2021
9th Installment जारी होने की तिथि 10 अगस्त 2021
10th Installment जारी होने की तिथि 01 जनवरी 2022
11th Installment जारी होने की तिथि 01 जून 2022
12th Installment जारी होने की तिथि 17 अक्टूबर 2022
13th Installment जारी होने की तिथि 27 फरवरी 2023
14th Installment जारी होने की तिथि 27 जुलाई 2023
15th Installment जारी होने की तिथि 15 नवम्बर 2023
16th Installment जारी होने की तिथि 28 फरवरी 2024

 

🔥 सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

PM Kisan e KYC 2024

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।


Back to top button