.

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर मगसम साहित्य मंच का रतनपुर में काव्य संध्या का आयोजन | Onlinebulletin

रतनपुर | छत्तीसगढ़ के 21 वीं स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मगसम साहित्य मंच बिलासपुर द्वारा पर्यटन नगरी रतनपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल खुटाघाट बांध के समीप रामेश्वर सांडिल्य प्राचार्य के निवास में काव्य संध्या का आयोजन किया गया।

 

इस कार्यक्रम के प्रमुख अभ्यागत अंजनी कुमार सुधाकर प्रमुख काव्य समीक्षक मगसम बिलासपुर, अध्यक्षता रामेश्वर शांडिल्य प्राचार्य थे। काव्य संध्या का प्रारंभ मां सरस्वती, छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा पश्चात छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि की कामना की गई। काव्य संध्या के संचालक दिनेश पांडेय ने आह्वान किया।

 

“छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर, कर रहा हूं आह्वान।

हम सभी के प्रयास से, छत्तीसगढ़ को जाने जहान।।”

 

काव्य संध्या में अपनी- अपनी कविताओं से रंग जमाने वालों में रतनपुर से डॉक्टर राजेंद्र कुमार वर्मा दीपक, शुकदेव कश्यप दोस्त, दिनेश पांडेय, लखराम से दीनदयाल यादव नीलेश, खुटाघाट से रामेश्वर सांडिल्य एवं बिलासपुर से पधारे अंजनी कुमार सुधाकर शामिल रहे।

 

आप सभी कवियों ने छत्तीसगढ़ के सभी पहलुओं पर कविता पाठ कर खूब वाहवाही लूटी। दीपावली पर्व पर भी रसधार कविताओं का दौर चला। श्रोताओं ने खूब मजा लिया। काव्य संध्या का सफल संचालन दिनेश पांडेय व आभार प्रदर्शन रामेश्वर सांडिल्य ने किया।


Back to top button