.

शाजापुर के बूथों पर पल्स पिलाई गई पोलियो की दवा | ऑनलाइन बुलेटिन

शाजापुर | [ उत्तर प्रदेश बुलेटिन ] | पल्स पोलियो अभियान आज 27 फरवरी 2022 रविवार से शुरू होकर 1 मार्च 2022 तक चलेगा। जिसमें आज आदर्श कालोनी बूथ पर पुर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष एवं पार्षद मनोहर विश्वकर्मा, सतीश राठौर ने बूथ क्र. 15 में पहुचकर पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। जहाँ आंगनवाडी कार्यकर्ता इन्द्रा देवतवाल, हेमलता राजपूत ने बच्चों को पोलियों की दवा पिलाई। वही रेल्वे स्टेशन परिसर में जितेन्द्र देवतवाल तथा किरण गेहलोद ने तथा सिचाई डांक बंगले में कु कमलेश ओगले, अनीता देवडा ने पोलियों की दवा पिलाई।

 

पोलियों दल के सदस्य जितेन्द्र देवतवाल ने कहा की अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केन्द्र या स्कूल आदि में चल रहे प्लस पोलियो केंप में जाकर अपने बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर पिलायें।

 

जनप्रतिनिधि, कर्मचारियों, अधिकारी और जागरूक नागरिक ग्रामीण इलाकों में सक्रिय रहकर ज्यादा से ज्यादा बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायें। कोई भी बच्चा इससे वंचित ना रहे ऐसा प्रयास करें।


Back to top button