Pradhan Mantri Mudra loan Yojana : प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना 2024 के लिए शुरू हो चुके हैं आवेदन, बिजनेस के लिए मिलेंगे 10 लाख रुपए जानिए पूरी डिटेल्स….

Pradhan Mantri Mudra loan Yojana :

 

Pradhan Mantri Mudra loan Yojana : नई दिल्ली | [सरकारी योजना] | ऑनलाइन बुलेटिन : सरकार समय-समय पर देश के सभी नागरिकों के लिए नई-नई योजनाएं शुरू करती रहती है, जिससे गरीब नागरिको के जीवन स्तर में सुधार हो सके। (Pradhan Mantri Mudra loan Yojana) ऐसे ही सरकार ने देश के बेरोजगार लोगो के लिए को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना 2024 की शुरुआत की है। इस योजना के तहत अगर कोई व्यक्ति नया व्यवसाय शुरू करना चाहता है और या फिर वो अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए लोन लेना चाहता है, तो कम ब्याज दरों पर आसानी से लोन उपलब्ध हो जाएगा। आईए जानते हैं इस योजना की पूरी डिटेल्स(Pradhan Mantri Mudra loan Yojana)

 

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना क्या है

भारत में रहने वाली ऐसे बेरोजगार युवा जिन्हें पैसों की तंगी है और वो अपना कोई भी व्यवसाय शुरू नहीं कर पा रहे हैं या फिर अपने व्यवसाय को आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं तो उनके लिए सरकार की तरफ से पीएम मुद्रा लोन योजना शुरू की गई है। जिसके तहत 10 लाख रुपए का लोन उपलब्ध कराया जाएगा। लोन की राशि सीधा लाभार्थी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जायेगी। इसके लिए उन्हें इस योजना के तहत आवेदन करना होगा और सभी पात्रता और शर्तों को पूरा करना होगा।(Pradhan Mantri Mudra loan Yojana)

 

तीन श्रेणी प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना की

 

आपको बता दे प्रधानमंत्री लोन मुद्रा योजना ऐसे युवाओं के लिए शुरू की गई है जो कुछ करना चाहते हैं लेकिन उनके पास आर्थिक मदद नहीं है। इस योजना की शुरुआत 8 अप्रैल 2015 को की गई थी। इसके तहत जितने भी छोटे व्यवसायी हैं, इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। आपको आवेदन करने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना 2024 को तीन श्रेणियां में विभाजित किया गया है-(Pradhan Mantri Mudra loan Yojana)

शिशु ऋण योजना के तहत आवेदन करने वाला व्यक्ति ₹50000 तक का लोन ले सकता है।

किशोर लोन योजना के तहत लोन लेने वाला व्यक्ति 50,000 रुपये से 5 लाख रुपये तक का लोन ले सकता है।

वही तरुण लोन योजना के तहत व्यक्ति 5 लाख रुपए से 10 लाख रुपए तक का लोन प्राप्त कर सकता है।

 

इस लोन योजना में कैसे करें आवेदन

 

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना में अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर होम पेज पर क्लिक करना होगा।

जैसे ही आप होम पेज पर जायेंगे वहां आपको शिशु, तरुण और किशोर के तीन विकल्प दिखाई देंगे।

आपको जिस श्रेणी का लोन चाहिए आप उस पर क्लिक कर सकते हैं। उसके बाद आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आएगा, जिसके नीचे डाउनलोड का विकल्प भी दिखाई देगा।

इस फॉर्म को डाउनलोड करने के बाद आपको इसका प्रिंटआउट निकाल कर आवेदन फार्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा।

इसके बाद मांगे के सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट को अटैच करके नजदीकी बैंक में जमा कर देना होगा।

बैंक के कर्मचारियों की तरफ से एप्लीकेशन स्वीकार कर ली जाएगी, इसके बाद आपको पीएम मुद्रा लोन योजना का लाभ दे दिया जाएगा।(Pradhan Mantri Mudra loan Yojana)

? सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot। n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।


Back to top button