NPS Vatsalya Yojana : एनपीएस वात्सल्य स्कीम क्या है? जाने इसकी पात्रता और आवेदन प्रक्रिया….
NPS Vatsalya Yojana
NPS Vatsalya Yojana इस योजना के माध्यम से नाबालिक सदस्यों को अब स्थाई सेवा निवृत्ति खाता संख्या कार्ड जारी किए जाएंगे और इसके साथ ही बहुत सारे दिशा निर्देश भी मिलेंगे। हाल ही में बजट सत्र जुलाई वर्ष 2024-25 में इस योजना के बारे में घोषणा की गई थी। आईए जानते हैं इस योजना के बारे में।
NPS Vatsalya Yojana भारत की फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण के द्वारा 18 सितंबर 2024 से एनपीएस वात्सल्य स्कीम की शुरुआत की जा रही है। देश भर में 75 स्थान पर इस योजना को लांच किया जाएगा, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से योजना की लांचिंग की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। देश के 75 से भी अधिक स्थानों से लोग इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे और योजना को लागू करने की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
क्या है NPS Vatsalya Yojana?
NPS Vatsalya Yojana एनपीएस वात्सल्य योजना भारत के बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए संचालित की जा रही है। देश भर में पेंशन प्रणाली को लेकर किये गए बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना का पेंशन फंड विनियामक और विकास प्राधिकरण इसका संचालन करेंगे।
NPS Vatsalya Yojana युवाओं के लिए तैयार की गई इस योजना के माध्यम से माता-पिता अपने नाबालिक बच्चों के लिए अकाउंट ओपन कर सकते हैं। जिससे यह बच्चे अपने रिटायरमेंट के लिए बचपन से ही बचत करना शुरू कर देंगे। जब यह बच्चे बालिग हो जाएंगे तो यह अकाउंट रेगुलर एनपीएस अकाउंट में कन्वर्ट किया जा सकता है। बचपन से ही बचत करने की वजह से इन्हें रिटायरमेंट के बाद में बहुत बड़ा फंड सरकार द्वारा मिल जाएगा।
योजना का किसे मिलेगा लाभ?
NPS Vatsalya Yojana सरकार द्वारा संचालित की जा रही इस योजना के अंतर्गत माता-पिता अपने बच्चों के लिए अकाउंट ओपन कर सकते हैं और हर साल मिनिमम ₹1000 की राशि का इन्वेस्टमेंट किया जा सकता है। इस योजना का लाभ किसी भी पृष्ठभूमि वाले परिवार द्वारा किया जा सकता है। लंबे समय तक किया जाने वाला निवेश चक्रवर्ती ब्याज मिलने की वजह से बहुत ज्यादा रिटर्न देता है। आप इसमें हर साल एक छोटा-छोटा अमाउंट इन्वेस्ट कर सकते हैं, जिसकी वजह से आपके बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सकता है।
क्या है एनपीएस वात्सल्य योजना की पात्रता?
NPS Vatsalya Yojana सरकार द्वारा चलाई जा रही इस एनपीएस वात्सल्य योजना के अंतर्गत भारत के सभी स्थाई निवासी नागरिक एनआरआई और ओसीआई पात्र हैं। इस योजना के अंतर्गत निवास करने वाले माता-पिता अपने नाबालिक बच्चों के लिए एनपीएस वात्सल्य अकाउंट ओपन कर सकते हैं। जब तक यह बच्चा बालिक नहीं होता है तब तक माता-पिता ही इस अकाउंट को संचालित करने के अधिकारी रहते हैं। एक बार बच्चा बाली होने के बाद में वह स्वयं इस अकाउंट का संचालन करेगा और इसमें वह आगे इन्वेस्टमेंट कर सकता है।
आवेदन कैसे कर सकते हैं?
NPS Vatsalya Yojana एनपीएस वात्सल्य योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए सरकार जल्द ही एक प्लेटफार्म का निर्माण करेगी। इस प्लेटफार्म के माध्यम से देश भर में निवास करने वाले माता-पिता, आपको कोई भी अभिभावक अपने बच्चों के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकता है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक सेवानिवृत्ति खाता संख्या प्रदान कर दी जाएगी, जिसकी मदद से आप अपने अकाउंट का संचालन बिना किसी परेशानी के कर पाएंगे। आवेदन करने के लिए आपको आधार कार्ड पैन कार्ड जन्म प्रमाण पत्र माता-पिता की दस्तावेज आदि की जरूरत पड़ सकती है।
? सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot ।n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।





