.

फेसबुक और इंस्टाग्राम को ‘उग्रवादी’ घोषित कर रूस की अदालत ने लगा दिया प्रतिबंध | ऑनलाइन बुलेटिन

मॉस्को | [कोर्ट बुलेटिन] | फेसबुक और इंस्टाग्राम को उग्रवादी संस्था घोषित करके मॉस्को की एक अदालत ने प्रतिबंध लगा दिया है। स्थानीय अधिकारियों ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि इन दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अतिवादी विचारों के प्रचार-प्रसार का आरोप लगाया गया था।

 

रूस की जासूसी एजेंसी ने भी कहा था कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल रूस की सेना के खिलाफ प्रचार करने में किया जा रहा है। वहीं अमेरिकी कंपनी मेटा ने कहा है कि वह यूक्रेन के लोगों पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाएगी और ब्लादिमीर पुतिन के खिलाफ किए जाने वाले पोस्ट को प्रमोट करेगी।

 

मेटा के इस ऐलान के बाद रूस के मीडिया रेग्युलेटर ने फेसबुक और इंस्टाग्राम को बैन कर दिया। मेटा ने कहा था कि अगर यूक्रेन से रूस के खिलाफ हिंसक संदेश भी पोस्ट किए जाते हैं तो वह नहीं हटाएगा।

 


Back to top button