.

अग्निवीर भर्ती में यूपी वालों ने किया जमकर आवेदन, जानें कौन सा जिला अव्वल, कहां से कितने आए फॉर्म | Indian Army Agniveer Bharti 2023

नई दिल्ली | [जॉब बुलेटिन] | The youth of Ghazipur have shown amazing spirit to become Agniveer in the Indian Army. The youth here are at the first position in giving applications. Out of the total applicants, maximum 7,517 candidates are from this district.

 

Online Bulletin Dot In : इंडियन आर्मी में अग्निवीर बनने के लिए गाजीपुर के युवाओं ने गजब का जज्बा दिखाया है। यहां के युवा आवेदन देने में पहले पायदान पर हैं। कुल आवेदकों में से सर्वाधिक 7,517 अभ्यर्थी इसी जिले से हैं। वहीं सोनभद्र जिले से सबसे कम, जबकि वाराणसी का आंकड़ा 3,258 है। अग्निवीर योजना के तहत जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क, ट्रेड्समैन, स्टोर कीपर के पदों के लिए आवेदन मांगे गये थे। सेना भर्ती कार्यालय से जुड़े जिलों वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर, मऊ, बलिया, आजमगढ़, सोनभद्र, भदोही, मिर्जापुर के अभ्यर्थियों ने आवेदन किये हैं। इनमें गाजीपुर के बाद बलिया से अधिक आवेदन आये हैं।

Agniveer

बलिया के 6,068 युवाओं ने आवेदन किया है। जबकि गोरखपुर से 5,439 आवेदन आये हैं। आठवीं पास ट्रेड ग्रेड के लिए 319 आवेदन आये हैं। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल ऋषि दुबे के अनुसार 17 अप्रैल से ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जा सकती है। इसकी जानकारी वेबसाइट पर जल्द दर्शाई जाएगी।

 

जिले                      कुल आवेदन

आजमगढ़               4,509

बलिया                   6,068

चंदौली                   2,563

देवरिया                   4,262

गाजीपुर                   7,517

गोरखपुर                  5,439

जौनपुर                   3,828

मऊ                       2,682

मिर्जापुर                  2,088

भदोही                    1,302

सोनभद्र                  0392

वाराणसी                3,258

कुल                     43,908

जनरल ड्यूटी को 35,314 आवेदन

कुल आवेदनों में जनरल ड्यूटी के लिए 35,314, टेक्निकल पद पर 1,418 तथा क्लर्क पद के लिए 4,223 अभ्यर्थियों ने फार्म भरे हैं।

सोशल मीडिया :

 

फेसबुक ग्रुप में जुड़े

 

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

 

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

* अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव इन भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक यह जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

RBI में फार्मासिस्ट के 25 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन | onlinebulletin


Back to top button