.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 6000 से भी अधिक पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन, यहाँ जाने चयन प्रक्रिया… | SBI Recruitment 2023

SBI Recruitment 2023 : नई दिल्ली | [जॉब बुलेटिन] | State Bank of India, SBI has released the notification for the recruitment of Apprentice posts. The registration process has started today from September 1, 2023. The application link has been activated. It will run till September 21, 2023. Under this recruitment drive, 6160 posts will be filled in State Bank of India.

 

ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : SBI Recruitment 2023: भारतीय स्टेट बैंक, एसबीआई ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज 1 सितंबर, 2023 से शुरू हो गई है । आवेदन का लिंक एक्टिव हो गया है। यह 21 सितंबर, 2023 तक चलेगी।  इस भर्ती अभियान के तहत भारतीय स्टेट बैंक में 6160 पदों को भरा जाएगा। (SBI Recruitment 2023)

 

जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से कर सकते हैं। उम्मीदवार केवल एक राज्य में अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार केवल एक बार परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। (SBI Recruitment 2023)

 

महत्वपूर्ण तिथियां :

 

  • आवेदन शुरू होने की तारीख: 1 सितंबर, 2023
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 21 सितंबर, 2023
  • लिखित परीक्षा: अक्टूबर/नवंबर 2023

 

शैक्षणिक योग्यता :

 

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

 

चयन प्रक्रिया :

 

चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा की परीक्षा शामिल होगी। लिखित परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे और अधिकतम अंक 100 हैं।

 

परीक्षा की अवधि :

 

60 मिनट

 

13 क्षेत्रीय भाषाओं में प्रश्न पत्र उपलब्ध होंगे :

 

सामान्य अंग्रेजी की परीक्षा को छोड़कर, लिखित परीक्षा के लिए प्रश्न 13 क्षेत्रीय भाषाओं में सेट किए जाएंगे। अंग्रेजी और हिंदी भाषा के अलावा असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू भाषाओं में प्रश्न पत्र उपलब्ध होंगे। (SBI Recruitment 2023)

 

आवेदन शुल्क :

 

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक साइट देख सकते हैं। (SBI Recruitment 2023)

 

🔥 सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

SBI Recruitment 2023

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! सैलरी में हुआ बड़ा इजाफा, केंद्र सरकार कर सकती है DA Hike का ऐलान, जाने पूरी डिटेल… | 7th Pay Commission DA Hike in 2023


Back to top button