.

कर्मचारी चयन आयोग ग्रुप सी और डी के 73,333 पदों पर देगा नौकरी…

प्रयागराज | [जॉब बुलेटिन] | In a letter sent on September 30 by Gautam Kumar, Under Secretary, Ministry of Personnel, Public Grievances and Pensions, to the chairman of SSC and all the ministries, suggestions have been given to fill the vacant 73,333 posts at the earliest in mission recruitment mode.

 

Online bulletin dot in: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) अपने भर्ती कैलेंडर वर्ष 2022 में 73,333 युवाओं को नौकरी देगा। केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप सी व डी के पदों पर भर्ती के लिए आयोग को केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों से रिक्तियों का जो ब्योरा प्राप्त हुआ है उसके मुताबिक सर्वाधिक 28,825 पद गृह मंत्रालय के अधीन विभिन्न विभागों में हैं। दिल्ली पुलिस में 7550 पदों पर भर्ती होगी।

Defense Ministry Recruitment 2023

हालांकि पदों की संख्या घट बढ़ सकती है। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी गौतम कुमार की ओर से एसएससी के अध्यक्ष और सभी मंत्रालयों को 30 सितंबर को भेजे गए पत्र में रिक्त 73,333 पदों को मिशन रिक्रूटमेंट मोड में जल्द से जल्द भरने के सुझाव दिए गए हैं। आयोग 2022 के कैलेंडर की अधिकतर भर्तियों के विज्ञापन जारी कर चुका हैं।

 

दिल्ली पुलिस में मल्टी टास्किंग स्टाफ (सिविलियन) 2022 भर्ती के लिए सात अक्तूबर से आवेदन शुरू हुए हैं, जबकि कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल एग्जाम 2022 के लिए पांच नवंबर और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स में कांस्टेबल जीडी और आसाम राइफल्स में एसएसएफ व राइफलमैन जीडी भर्ती 2022 के लिए 10 दिसंबर 2022 से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।

 

कुछ प्रमुख भर्तियों में पदों की संख्या

 

पद                               भर्ती

24605                  कांस्टेबल जीडी

20814              कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम (सीजीएलई)

6433         कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) दिल्ली पुलिस

4682        मल्टी टास्किंग स्टाफ 2022 (एमटीएस)

4300        सब इंस्पेक्टर सेंट्रल पुलिस आर्गेनाइजेशन

2960        कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल एग्जाम (सीएचएसएल)

 

सोशल मीडिया

 

फेसबुक ग्रुप में जुड़े

 

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

* अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव इन भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक यह जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

मध्यप्रदेश में नर्स से लेकर टेक्नीशियन पदों के लिए निकली बंपर वेकैंसी | MPPEB Recruitment 2023


Back to top button