.

16% आरक्षण बचाओ अधिकार बचाओ आंदोलन 2 फरवरी को, CM House का घेराव करने आएंगे चंद्रशेखर आजाद ऊर्फ रावण | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

रायपुर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | Save 16% Reservation, Save Rights Andolan On February 2, Chandrashekhar Azad alias Ravan will come to lay siege to the CM House. (save reservation save rights movement)

 

भीम आर्मी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े ने बताया कि प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग का आरक्षण 16% बनाए रखने के लिए सर्व अनुसूचित जाति महासभा छत्तीसगढ़ के आव्हान पर 2 फरवरी को cm house का घेराव करेंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ऊर्फ रावण भी पहुंचेंगे। (save reservation save rights movement)

अनुसूचित जाति वर्ग को 16% आरक्षण दिलाने के लिए भीम आर्मी छत्तीसगढ़ का विशेष बैठक राजधानी रायपुर रेड क्रॉस भवन में भीम आर्मी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े के नेतृत्व में हुआ। बैठक में तमाम जिलों से भीम आर्मी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित हुए भीम आर्मी अब 16% आरक्षण के लिए छत्तीसगढ़ में आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।(save reservation save rights movement)

 

आगामी 2 फरवरी 2023 को होने वाले महा आंदोलन आरक्षण बचाओ अधिकार बचाओ आंदोलन में भीम आर्मी के संस्थापक व आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद भी शामिल होंगे। (save reservation save rights movement)

भीम आर्मी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जाति के आरक्षित सीट से चुनकर गए 10 नेताओं के विधानसभाओं में पुतला दहन किया गया था।(save reservation save rights movement)

 

दरअसल मामला छत्तीसगढ़ में आरक्षण के बंटवारे को लेकर चल रहे घमासान आंदोलन को अब भीम आर्मी ने बड़ा रूप देने का निर्णय लिया है। जहां सरकार अनुसूचित जनजाति के लिए 32% अन्य पिछड़े वर्गों के लिए 27% तथा E.W.S. को 4% आरक्षण दिया, लेकिन अनुसूचित जाति वर्ग को उनके जनसंख्या के अनुपात 16% के जगह मात्र 13% आरक्षण दिया गया। जिसे 2 दिसंबर 2022 को विधानसभा में पारित कर दिया गया।(save reservation save rights movement)

 

जिससे छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों में सरकार के प्रति काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। वहीं सबसे ज्यादा आक्रोश भीम आर्मी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े ने जताया है। 16% आरक्षण की बहाली करवाने हेतु अब भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद खुद छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने 2 फरवरी को रायपुर आएंगे।(save reservation save rights movement)

 

अनुसूचित जाति वर्ग के आरक्षित सीट से चुनकर गए 10 अनुसूचित जाति वर्ग आरक्षित विधानसभाओं में सभी विधायकों का शव यात्रा निकालकर पुतला दहन किया जा चुका है। भीम आर्मी छत्तीसगढ़ ने निर्णय लिया था कि सर्वप्रथम 10 विधानसभाओं में अलग-अलग तारीख को पुतला दहन व शव यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।(save reservation save rights movement)

 

अनुसूचित जाति वर्ग के 10 आरक्षित विधानसभा (1) सारंगढ़ (2) बिलाईगढ़ (3) सरायपाली (4) पामगढ़ (5) मस्तूरी (6) मुंगेली (7) नवागढ़ (8) अहिवारा (9) डोंगरगढ़ (10) आरंग, में पुतला दहन किया गया था। (save reservation save rights movement)

 

अब सीएम हाउस का घेराव भीम आर्मी द्वारा किया जाएगा। जिसके नेतृत्वकर्ता स्वयं भीम आर्मी के संस्थापक एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद ऊर्फ रावण होंगे। (save reservation save rights movement)

 

 

ये खबर भी पढ़ें:

खता | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

 


Back to top button