.

नवरत्न कंपनियों व सेल को बेच रहे, CM भूपेश बोले- अब कोल इंडिया को बेचने का षड़यंत्र कर रही केंद्र सरकार | ऑनलाइन बुलेटिन

रायपुर | (छत्तीसगढ़ बुलेटिन) | प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर हमला बोला। प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार की मंशा नवरत्न व सार्वजनिक उपक्रमों को निजी हाथों में बेचने की है। यह षड़यंत्र का हिस्सा है कि कोल इंडिया को भी उत्पादन में असफल कर दिया जाए, ताकि निजी हाथों में बेचा जा सके। ओएनजी के शेयर बेचे जा रहे हैं। सेल की इकाइयों को बेचे जा रहे हैं।

 

दुर्ग व बस्तर रवाना होने से पहले रायपुर में सीएम भूपेश ने महंगाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि भाजपा को जानना चाहिए कि केंद्र की नीतियों के कारण आज महिलाएं परेशान हैं। एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। पेट्रोल-डीजल के दाम रोज बढ़ रहे हैं। 12 दिन में 10 बार कीमत में वृद्धि हुई है।

 

भाजपा बताएं वह महंगाई के विरोध में क्यों बात नहीं करते। पेट्रोल-डीजल के भाव कभी 80 तो कभी 85 पैसे बढ़ रहे हैं। भाजपा के नेता मौन क्यों है? क्यों विरोध नहीं करते? इस दौरान सीएम ने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी।

 

रमन ने खैरागढ़ को हमेशा उपेक्षित किया

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा खैरागढ़ उपचुनाव के लिए जारी घोषणा पत्र पर दिए बयान पर प्रदेश के प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि रमन सिंह ने खैरागढ़ को हमेशा उपेक्षित किया है। अब खैरागढ़ को सम्मान मिलना है तो उनको बर्दाश्त नहीं हो रहा है। यह बात खैरागढ़ की जनता जान चुकी है।

 

सीएम भूपेश ने कहा किसी भी राज्य के विकास की तुलना वहां हो रहें विकास से होता है। प्रदेश में सड़कों का निर्माण, सिंचाई की व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, लोगों को रोजगार, किसानों को सही दाम, मजदूरों व महिलाओं को सम्मान देने की बात हो हमारी सरकार बेहतर ढंग से कर रही है।


Back to top button