.

सुबह उठते ही होने लगती है गले में खराश तो आज़माएं ये 4 घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगा आराम | Sore Throat Home Remedies

Sore Throat Home Remedies : नई दिल्ली | [हेल्थ बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : इस मौसम में कई बार खांसी की समस्या इतनी ज़्यादा बढ़ जाती है कि सांस लेने में भी तक़लीफ़ होने लगती है। सर्दियों का मौसम शुरू होते ही लोग अक्सर वायरल बीमारियों की चपेट में आने लगते हैं। सर्दी खांसी की वजह से आपके पुरे बॉडी में दर्द होने लगता है। खासकर लोग खांसी-जुकाम से ग्रसित होने लगते हैं। (Sore Throat Home Remedies)

 

गरारा गर्म पानी का:

 

सर्दी के इस जकड़न भरे मौसम में वायरल इन्फेक्शन्स से दूरी बनाए रखने के लिए पानी को गर्म कर उसमे नमक मिलाएं और फिर गरारे करें। गर्म पानी में नमक मिलाकर गरारे करने पर खांसी कंट्रोल होती है। इसलिए खांसी या सर्दी की समस्या को कम करने के लिए गर्म पानी से गरारे करें।(Sore Throat Home Remedies)

 

इस्तेमाल अदरक का:

 

खांसी में अदरक बेहद फायदेमंद होता है। जी हां खांसी या सर्दी में कच्ची अदरक चबाना चाहिए। ऐसा करने से आपको खांसी से तुरंत आराम मिल जाएगा। अगर आप कच्ची दरक नहीं चबा पा रहे तो उसका लड्डू बना कर उसे चूसे। इससे आपको काफी आराम मिलेगा। (Sore Throat Home Remedies)

 

सेवन शहद का:

 

शहद हर लिहाज़ से बेहद फायदेमंद होता है। ये एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर हैं। सर्दियों के मौसम में खांसी और सर्दी से राहत पाने के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं। रोज़ाना दो से तीन चम्मच शहद का सेवन करने से गले के म्यूकस खत्म हो जाते हैं और आपको खांसी से राहत मिलती है। इसलिए सर्दियों के मौसम में शहद का सेवन जरूर करें। (Sore Throat Home Remedies)

 

भाप गर्म पानी का:

 

गर्म पानी का भाप लेना इस मौसम में बेहद फायदेमंद होता है। गर्म पानी से भाप लेने पर बंद गला खुल जाता है साथ ही गले में होने वाली खराश से भी आराम मिलता है। जिससे सांस लेने में आसानी होती है। वहीं अगर आप जल्द से जल्द खांसी या सर्दी से चुटका पाना चाहते हैं तो भाप में विक्स या बाम मिलाएं, ऐसा करने से आपको खांसी से फौरन आराम मिलेगा। (Sore Throat Home Remedies)

 

 🔥 सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

Sore Throat Home Remedies

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रसारित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

देखें वीडियो: बच्चों की शरारत देख मां की छूट गई हंसी, वीडियो देखकर आप भी नही रोक पायेंगे अपनी हंसी | Baby Viral Video

 


Back to top button