.

अगर आपको भी बार बार आती है खट्टी डकार तो आज़माए ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत, यहां जाने | Sour Burps

Sour Burps : नई दिल्ली | [हेल्थ बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : डकारें अपच के कारण पैदा होती हैं और अपच धूम्रपान, तनाव, कोल्ड ड्रिंक, शराब के सेवन आदि से पैदा होता है। ऐसे में डकार के साथ पेट में जलन, उल्टी, पेट फूलने की समस्या, पेट में दर्द गले में जलन आदि की समस्याएं भी हो जाती हैं। खट्टी डकार का आना आमतौर पर कोई बीमारी नहीं है इससे यह पता चलता है कि आपके पेट में हवा ज्यादा भर गई है। इसके अलावा यह समस्या ज्यादा खाने या फिर जल्दी-जल्दी खाने से भी होती है। (Sour Burps)

 

ऐसे में डकार के साथ पेट में जलन, उल्टी, पेट फूलने की समस्या, पेट में दर्द गले में जलन आदि की समस्याएं भी हो जाती हैं। इसलिए इसका समय से इलाज करना जरूरी होता है। अगर आपको भी खट्टी डकार की समस्या होती है तो आप इन घरेलू नुस्खों के आजमा सकते हैं। इससे आपको राहत मिलेगी। (Sour Burps)

 

खट्टी डकार की समस्या को दूर करने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू टिप्स

 

एक गिलास नींबू पानी

 

कभी-कभी ऐसा होता है कि सुबह उठते ही खट्टी डकार आने लगती है। अगर आपको भी ऐसी समस्या होती है तो आप तुरंत एक गिलास नींबू पानी घोलकर पी लें। अगर सादा नमक की जगह नींबू-पानी के साथ काला नमक लें तो आपको जल्दी आराम मिलेगा। (Sour Burps)

 

सेवन करें सौंफ और मिश्री

 

अगर आपको रात के समय खट्टी डकार की समस्या आ रही है तो नींबू पानी और दही का सेवन बिल्कुल न करें। ये आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। रात के समय आप सौंफ के साथ मिश्री का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको जरूर राहत मिलेगी। दरअसल, सौंफ पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और पेट में गैस नहीं बनने देता जबकि मिश्री से पेट को ठंडक मिलती है। (Sour Burps)

 

जीरा और काला नमक

 

काला नमक पाचन के लिए काफी फायदेमंद है। खट्टी डकार की समस्या में काला नमक और जीरे के प्रयोग से राहत पाई जा सकती है। अगर आपको अक्सर खाने के बाद खट्टी डकार की समस्या होती है तो 100 ग्राम जीरे को तवा पर भून लें और फिर महीन पीस लें। रोज खाने के बाद एक ग्लास पानी में आधा चम्मच भुने जीरे का पाउडर और आधा चम्मच काला नमक डालकर पिएं। इससे आपको आराम मिल सकता है। (Sour Burps)

 

🔥 सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

Sour Burps

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रसारित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! विभिन्न सरकारी विभागों में 2381 नए पदों पर बहाली, जाने पूरी जानकारी | Government Jobs

 


Back to top button