.

भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष ने मौलिक अधिकार का सामूहिक रूप से पाठन कर मनाया संविधान दिवस | Onlinebulletin.in

रायपुर | #Onlinebulletin.in | #Onlinebulletin | भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े ने सर्वप्रथम जनपद पंचायत प्रांगण में स्थापित भारतीय संविधान के निर्माता व भारत रत्न डॉ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की आदम कद प्रतिमा में मोमबत्ती जलाकर माल्यार्पण किया और उनके संघर्षों को याद कर नमन किया। उसके बाद भारतीय संविधान की प्रस्तावना को सामूहिक रूप से पढ़कर सुनाया भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े ने सभी को संविधान के 6 मौलिक अधिकार को पढ़ कर बताया।

संविधान के 6 मौलिक अधिकारों में

 

  • (1) समता का अधिकार
  • (2) स्वतंत्रता का अधिकार
  • (3) शोषण के विरुद्ध अधिकार
  • (4) धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार
  • (5) संस्कृति और शिक्षा संबंधी अधिकार
  • (6) संवैधानिक उपचारों का अधिकार शामिल है।

26 नवंबर 2021 संविधान दिवस पर भीम आर्मी के संस्थापक एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के आदेशानुसार भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार जांगड़े ने सारंगढ़ जनपद पंचायत में संविधान दिवस को मनाया। 26 नवंबर सन 1949 को आज ही के दिन भारतीय संविधान को लिखकर राजेंद्र प्रसाद के सुपुर्द किया था।

संविधान दिवस के कार्यक्रम में भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े के साथ भीम आर्मी के प्रदेश मीडिया प्रभारी हिंताज खड़बंधे, सारंगढ़ ब्लॉक कार्यकारी सदस्य अमित कुमार कुर्रे, तरुण जांगड़े, भूतपूर्व विधायक कु कामदा जोल्हे, सचिव संघ अध्यक्ष कामता प्रसाद अंबेडकर, पंचायत इंस्पेक्टर विकास जयसवाल, विस्तार अधिकारी श्याम बंधु पटेल, बिहान योजना के समस्त स्टाफ, पंचायत सचिव खगेश यादव व भीम आर्मी सारंगढ़ से ब्लाक कार्यकरणी सदस्य लकेस्वर जांगड़े, ग्राम अध्यक्ष विक्रम जांगड़े, विपिन जांगड़े एवं भीम आर्मी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 


Back to top button