.

साहित्यकार दीपक मेवाती की पांचवी पुस्तक प्रकाशित | Onlinebulletin.in

नई दिल्ली | #Onlinebulletin.in | #Onlinebulletin | पेशे से शिक्षक और पीएच.डी. शोधार्थी युवा कवि दीपक मेवाती द्वारा संपादित पुस्तक ‘जयप्रकाश वाल्मीकि की प्रतिनिधि कविताएं’ कलमकार प्रकाशन दिल्ली से प्रकाशित हुई है। दीपक मेवाती की ये पांचवी पुस्तक है।

 

इससे पहले मेवाती ‘काव्य-संगम’ और ‘काव्य-सुरभि’ (साझा काव्य संग्रह) का सफल संपादन कर चुके हैं एवं इनके एकल काव्य संग्रह ‘सम्मान चाहिए’ व ‘बड़ा बेचैन सा हूँ मैं’ भी प्रकाशित हो चुके हैं। नव प्रकाशित पुस्तक में वरिष्ठ साहित्यकार जयप्रकाश वाल्मीकि की समाज के विभिन्न मुद्दों और समस्याओं को छूती बेहतरीन कविताएं हैं। पुस्तक में प्रेम, प्रकृति जैसे विषयों से सम्बंधित कविताएं भी हैं।

 

जयप्रकाश वाल्मीकि जयपुर (राजस्थान) से संबंध रखते हैं। मेवाती के लेख, शोध-पत्र, कविता, ग़जल, देश-विदेश की विभिन्न पत्र- पत्रिकाओं और पुस्तकों में प्रकाशित होते रहते हैं। साल 2020 में दीपक मेवाती को साहित्य चेतना मंच द्वारा ‘प्रथम ओमप्रकाश वाल्मीकि स्मृति साहित्य सम्मान’ से भी सम्मानित किया जा चुका है। दीपक मेवाती समीक्षक और अच्छे वक्ता भी हैं। युवा कवि हरियाणा के मेवात जिले के गाँव सूंध से सम्बंध रखते हैं।

पुलवामा के शहीदों को नमन | newsforum
READ

Related Articles

Back to top button