बार में पार्टी करने गए दंपति में विवाद, अर्ध नग्न हालत में भागी पत्नी, सुरक्षाकर्मी ने तन ढंकने के लिए दिया तौलिया | newsforum

लखनऊ | विभूतिखंड थाना क्षेत्र अंतर्गत म्यूनिख बार में रविवार देर रात पार्टी करने पहुंचे दंपति में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई और खींचतान में पत्नी के कपड़े फट गये। वह अर्ध नग्न हालत में वहां से भागी और पास के अपार्टमेंट में गई जहां सुरक्षाकर्मी ने तन ढंकने के लिए तौलिया दिया।

 

पुलिस के मुताबिक रात करीब 11.45 बजे सूचना मिली कि एक महिला म्यूनिख बार से अर्ध नग्न हालत में भागी है। वह चीखती हुई पास के अपार्टमेंट में घुस गई। वहां के सुरक्षाकर्मियों ने उसे तन ढंकने के लिए कपड़े दिये। देर रात तक चले हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। इसके बाद दोनों घर गए।

 

जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू किया। बार के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। इसमें दिखा कि दोनों देर शाम साथ आए। एकसाथ टेबल पर बैठककर खाने-पीने का दौर चला। इसके बाद अचानक रात करीब 11 बजे दोनों के बीच कहा-सुनी होने लगी।

 

मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने हाथापाई करनी शुरू कर दी। इसी दौरान हुए खींचतान में पत्नी के कपड़े फट गए। इसके बाद वह डरकर वहां से भाग गई और पास के एक अपार्टमेंट में वह जा घुसी। वहां मौजूद गार्ड ने उसे तन ढंकने के लिए तौलिया दिया। कुछ देर बाद उसके कपड़े गार्ड रूम में पहुंचाए गए।

 

महिला मानसिक रूप से बीमार

 

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि महिला मानसिक रूप से बीमार है। अपार्टमेंट में घुसने के दौरान गेट के बाहर पति उसे बुलाता रहा लेकिन वह चीखकर उसका विरोध कर रही। सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए। एक में महिला अर्ध नग्न हालात में भागकर अपार्टमेंट घुसती दिख रही है। वहीं दूसरे में वह खुद को पागल न कहने की बात कह रही है। महिला चीखकर कहती रही है कि वह पागल नहीं है। अस्पताल नहीं जाएगी। इसके बाद पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। रात करीब डेढ़ बजे दंपति को घर भेजा गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button