.

बिलासपुर जिला शहर युवा कांग्रेस द्वारा भाजपा सहप्रभारी नितिन नवीन का किया गया पुतला दहन | ऑनलाइन बुलेटिन

बिलासपुर | [अनिल बघेल] | छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति अनावरण एवं छत्तीसगढ़ियावाद के अपमान के विरोध में आज बिलासपुर जिला शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष शेरू असलम के नेतृृत्व में स्थानीय नेहरू चौक पर भाजपा सहप्रभारी नितिन नवीन का पुतला दहन किया गया।

 

कांग्रेस भवन बिलासपुर में शहर युंका के पदाधिकारियों की बैठक कर नितिन नवीन के छत्तीसगढ़िया विरोधी होने के संदर्भ में दोनो हाथ उठा कर निंदा प्रस्ताव पारित किया।

 

शेरू असलम ने कहा कि यदि नितिन नवीन माफी नहीं मांगेंगे तो आगे उग्र आंदोलन कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

 

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव आदिल आलम खैरानी द्वारा कहा गया की एक और जहां यशस्वी मुखमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढीया वाद को बढ़ावा देने व यहां के त्योहारों को राष्ट्रीय पटल पर प्रमोट करने का कार्य कर रहें है वहीं छत्तीसगढ़ की मूल भावना का अपमान करने वाले भाजपा नेता नितिन नवीन का बयान निंदनीय है।

 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिबली मेराज खान, असलम शेर खान ,आदिल आलम खैरानी ,पपुष्पेंद्र साहू, ऋषि कश्यप, अयाज खान, शांतनु मेश्राम ,शुभांगी खटीक, असद खान, वसीम कुरैशी, वकार, मंजीत सोनी, भूपेंद्र साहू, प्रांकित यादव, आशिक जावेद, सोनुभोरे ,शिवा पटेल कलाम खान, जयंत पनिक आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

ये भी पढ़ें:

चौतरफा घिरे पूर्व पीएम इमरान को संजीवनी देगी फायरिंग की घटना? क्या बैकफुट पर आएंगे पीएम शहबाज | ऑनलाइन बुलेटिन

 

CG News: पुलिस का मुखबिर होने के शक में माओवादियों ने अलग-अलग जिलों में ली दो की जान | ऑनलाइन बुलेटिन
READ

Related Articles

Back to top button