.

लड़के का कपड़ा फाड़ लड़कियों ने बीच सड़क पर पीटा, दी गंदी-गंदी गालियां; वीडियो वायरल | ऑनलाइन बुलेटिन

रायपुर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लड़कियां एक लड़के को पीटती हुई नजर आ रही हैं। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट का यह वीडियो रविवार का बताया जा रहा है।

 

क्या है वीडियो में

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़कियां एक लड़के को बेल्ट से पीट रही हैं। वो लड़के को थप्पड़ और घूंसे से भी मारती हुई नजर आ रही हैं। लड़का उनसे दूर जाने की कोशिश करता है लेकिन लड़कियां उसके शर्ट को फाड़ देती हैं और उसे पीटने लगती हैं। मामले को लेकर लड़के ने और लड़कियों ने भी माना पुलिस स्टेशन पर केस दर्ज कराया है।

 

क्या है पूरा मामला

 

 

बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे लड़के का नाम दिनेश है। दिनेश टैक्सी ड्राइवर है। वह राहुल ट्रेवल्स नाम की एक कंपनी के लिए टैक्सी चलाता था। दिनेश ने बताया कि उसे कंपनी की तरफ से मई और जून में सैलरी नहीं मिली। इसी बात को लेकर वह कंपनी के ऑफिस पहुंचा था।

 

मिली जानकारी के अनुसार जब दिनेश अपनी सैलरी की मांग किया तो कंपनी के कर्मचारियों ने उसके साथ बहस करना शुरू कर दिया।

वहां मौजूद लोगों से जब दिनेश ने मैनेजर का नंबर मांगा तो ऑफिस की कुछ लड़कियां उसे पीटने लगीं और गालियां देने लगीं। वहां मौजूद किसी राहगीर ने यह वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दिनेश ने पुलिस ने इंसाफ की मांग की है।

 

 

©नवागढ़ मारो से धर्मेंद्र गायकवाड़ की रपट

 

PM नरेंद्र मोदी की एडिटेड फोटो पर भड़के नरोत्तम मिश्रा, साइबर सेल को दिए जांच के आदेश | ऑनलाइन बुलेटिन

 

 


Back to top button