.

महिला की छाती पर इस जगह उग आया सींग, दुर्लभ मामला देख घबरा गए डॉक्टर | ऑनलाइन बुलेटिन

नई दिल्ली | [नेशनल बुलेटिन] | मेडिकल साइंस के क्षेत्र में आए दिन ऐसे केस आते रहते हैं जिसे देखकर डॉक्टर हैरान रह जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक महिला की छाती में इस जगह सींग निकल आया। पहले उस स्थान पर महिला को खुजली शुरू हुई और फिर इसके बाद वहां सींग देखकर महिला के होश उड़ गए।

 

दरअसल, यह घटना मलेशिया के एक शहर की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरू में इस महिला की छाती में खुजली शुरू हुई तो उसे लगा कि यह नॉर्मल खुजली है। इसके बाद जब उसे अधिक समस्या हुई तो उसने दवा शुरू की लेकिन फिर भी उसको फायदा नहीं हुआ। इसके बाद उसने देखा कि उस पर कुछ निकल रहा है। जब वह डॉक्टर के पास फिर पहुंची तो उसकी जांच की गई।

 

डॉक्टरों की टीम ने जांच में पाया कि यह एक प्रकार का सींग है और यह धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा है। महिला को डॉक्टरों ने बताया कि इसका समय पर इलाज करना जरूरी है, नहीं तो इसका आकर और लंबाई काफी बड़ा हो सकता है। और यही हुआ भी, महिला की छाती पर निकला यह सींग धीरे-धीरे 5 सेंटीमीटर का हो गया। डॉक्टरों ने निर्णय लिया कि अब इसे सर्जरी के जरिए निकाला जाएगा।

 

डॉक्टरों ने सर्जरी कर महिला की छाती से इस सींग को निकाल दिया। उन्होंने बताया कि दुर्लभ स्किन इंफेक्शन के चलते महिला की छाती पर यह सींग निकल आया था। डॉक्टरों ने यह भी बताया कि यह एक त्वचीय सींग हैं, जो केराटिन, बालों, त्वचा और नाखूनों में एक प्रोटीन के निर्माण के कारण होते हैं। हालांकि अच्छी बात यह है कि उसे सर्जरी के जरिए निकाला जा चुका है।


Back to top button