.

सर्वे ने चौंकाया; गुजरात में ओवैसी से ज्यादा भाजपा को चाहते हैं मुसलमान, आम आदमी पार्टी-कांग्रेस का क्या हाल, जानें | ऑनलाइन बुलेटिन

नई दिल्ली | [नेशनल बुलेटिन] | गुजरात में विधानसभा चुनाव बेहद नजदीक है। भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) और कांग्रेस के बीच सिसासी घमासान का अंजाम क्या होगा यह 8 दिसंबर 2022 को ही साफ होगा। फिलहाल, सर्वे एजेंसियां जनता का मूड भांपने में जुटी हैं। गुजरात की 182 सीटों में से 117 पर 10 प्रतिशत से अधिक मुस्लिम वोटर्स हैं। ऐसे में मुसलमान वोटर्स गुजरात के चुनावी नतीजों के लिए बेहद अहम हैं। सी-वोटर और एबीपी न्यूज ने साप्ताहिक सर्वे के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की है कि किस दल को कितने मुस्लिम वोट दे सकते हैं।

 

सर्वे के नतीजे काफी चौंकाने वाले हैं। अब तक मुसलमानों के वोटों पर करीब 80 प्रतिशत तक कब्जा जमाती रही कांग्रेस को काफी नुकसान होता दिख रहा है। आम आदमी पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम की एंट्री ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। सर्वे में कांग्रेस को 47 फीसदी मुसलमानों के वोट मिलने की भविष्यवाणी की गई है तो दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी रह सकती है। पहली बार गुजरात में सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही अरविंद केजरीवाल की अगुआई वाली पार्टी आम आदमी पार्टी को 25 प्रतिशत मुस्लिम वोट मिलने का अनुमान जताया गया है।

 

ओवैसी से आगे भाजपा

 

सर्वे में एक और दिलचस्प बात यह सामने आई है कि भाजपा को करीब 19 प्रतिशत मुसलमान वोट दे सकते हैं। इससे भी बड़ी बात यह है कि खुद को मुसलमानों के सबसे बड़े पैरोकार कहने वाले ओवैसी को अधिक सफलता मिलती नहीं दिख रही है। करीब 36 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही एआईएमआईएम को 9 प्रतिशत मुसलमान वोट दे सकते हैं।

बलात्कार का दोषी राम रहीम के सत्संग में आशीर्वाद लेने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के नेता, वीडियो वायरल | ऑनलाइन बुलेटिन
READ

 

ओवैसी कितना बड़ा फैक्टर?

 

सर्वे में यह भी पूछा गया कि गुजरात में ओवैसी को कितना बड़ा फैक्टर मानते हैं? 44 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वह बहुत बड़ा फैक्टर साबित होंगे। वहीं, 25 प्रतिशत लोगों ने कहा कि कम बड़ा फैक्टर होंगे। वहीं, 31 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वह ओवैसी को गुजरात में कोई फैक्टर नहीं मानते हैं।

 

ये भी पढ़ें:

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक्टिव ! जानें भारतीय जनता पार्टी के लिए क्यों महत्वपूर्ण है मोहन भागवत का दौरा | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

 

Related Articles

Back to top button