.

… तो मंदिरों के सामने करेंगे कुरान का पाठ, महिलाएं संभालेंगी मोर्चा, लाउडस्पीकर विवाद पर बोलीं सपा नेत्री | ऑनलाइन बुलेटिन

लखनऊ | [उत्तर प्रदेश बुलेटिन] | अलीगढ़ में सपा की महिला नेता रूबीना खानम ने लाउडस्पीकर पर अजान और हनुमान चालीसा के बढ़ते विवाद पर कहा कि मुस्लिमों को छेड़ने की कोशिश न की जाए। अगर मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा पढ़ी गई तो हम भी मंदिरों के सामने बैठकर कुरान का पाठ करेंगे। इसका मोर्चा हम महिलाएं संभालेंगी। उन्होंने कहा कि मस्जिदों और मंदिरों पर बहुत पहले से लाउडस्पीकर लगे हुए हैं। रमजान के पवित्र महीने में हमें अपनी धार्मिक गतिविधियां करने दें। जिस तरह से उसमें अड़ंगा लगाया जा रहा है गलत है।

 

गौरतलब है कि अलीगढ़ में हिंदूवादी संगठनों ने 21 चौराहों पर लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया है। इससे पहले वाराणसी में भी अजान के समय लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा पाठ की धमकी दी गई थी।

 

सपा महिला सभा की महानगर अध्यक्ष रुबिना खानम ने चेतावनी देते हुए कहा कि हिंदूवादियों ने अगर मुस्लिम धर्म को टारगेट कर मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर उतरवाने की कोशिश की तो सैकड़ों महिलाएं प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने कहा कि अराजकतत्व कहते हैं कि लाउडस्पीकर उतार दें नहीं तो हम हनुमान चालीसा पढ़ेंगे।

 

रुबिना खानम ने कहा कि अगर मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारने का काम किया गया तो मंदिरों के सामने बैठकर सैकड़ों मुस्लिम महिलाएं कुरान पढ़ेंगी। हम ये काम शांतिपूर्ण तरीके से करेंगे। हमारा आचरण आप जैसा नहीं है। आपको समझाना चाहती हूं कि अपने धर्म का पालन करें। सबकी आस्था का सम्मान करें।

 

रुबीना खानम ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने में आप अड़ंगा लगा रहे है। हम हमेशा से ही धर्म के काम करते आ रहे हैं। हमेशा से ही मस्जिदों में लाउडस्पीकर लगे हैं। इसलिए आप अपने धर्म का पालन करो और हम अपने धर्म का करने दो।

प्रदेश सचिव मनोज नालिया ने पुरानी पेंशन बहाली घोषणा करने पर राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जताया आभार | ऑनलाइन बुलेटिन
READ

 

 

 

उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार मुसलमान और हिंदुओं को लड़ाना चाहती है। ये वही सरकार है जो अपनी आस्था को भूल चुकी है, अपने आचरण को भूल चुकी है। बीजेपी सब बातों को भूल चुकी है। उन्होंने कहा कि आप लोग मुसलमान समुदाय को छेड़ने की कोशिश न करें, हमारे धर्म, आस्था, जज्बात से खिलवाड़ करने की कोशिश न करें। अगर ऐसा हुआ तो हम महिलाएं मोर्चा संभालेंगी।

Related Articles

Back to top button