.

लाल किला हिंसा का आरोपी सिद्धू गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने एक लाख का इनाम किया था घोषित | newsforum

नई दिल्ली | गणतंत्र दिवस पर लाल किला में हिंसा करने वाले पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू को गिरफ्तार करने में पुलिस को आखिरकार सफलता मिल ही गई। दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू पर एक लाख रुपए का इनाम रखा था। 14 दिन बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को कामयाबी मिली है।

 

अभिनेता दीप सिद्धू को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस की कई टीमें पंजाब समेत देश के कई राज्यों में सरगर्मी के साथ तलाश कर रही थी, लेकिन वह पुलिस को कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल रही थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ एक लाख का इनाम घोषित किया था।

 

अभिनेता दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले क्राइम ब्रांच ने हिंसा के अन्य आरोपी सुखदेव को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया था। इसके खिलाफ 50 हजार रुपए का इनाम था।


Back to top button