.

दाल से बेहतर प्रोटीन: ये आहार विकल्प बढ़ाएं मांस की शक्ति को!

बाजार में अलग-अलग तरह के प्रोटीन पाउडर मौजूद हैं। मगर यह काफी महंगे हैं और इससे साइड इफेक्ट भी हो सकता है। इनकी जगह घर का बना देसी प्रोटीन पाउडर उपयोग करें। यह दालों से भी ज्यादा ताकत देता है और जल्दी पच जाता है। अगर घर पर नहीं बना पा रहे हैं तो इसे बाजार से भी खरीदा जा सकता है।

डाइटिशियन श्वेता जे पांचाल ने सत्तू के पीछे के साइंटिफिक बेनिफिट्स बताए हैं जिसके बाद आप इस पाउडर से दूर नहीं रह पाएंगे। डाइटिशियन इसके फायदों की वजह से इसे सुपरफूड मानती हैं। सही वर्कआउट के साथ देसी प्रोटीन पाउडर लेना आपके शरीर को बेहद शक्तिशाली बना सकता है। आइए जानते हैं कि सत्तू से कितने फायदे मिल सकते हैं।
 
सत्तू पाउडर के फायदे
​​
दालों से ज्यादा ताकतवर

वेजिटेरियन और वीगन लोगों के लिए सत्तू अच्छा प्रोटीन फूड है। 100 ग्राम सत्तू से 20 ग्राम प्रोटीन मिलेगा। इसका प्रोटीन दालों से बेहतर अवशोषित होता है क्योंकि इसका डायजेस्टिव स्कोर दालों से बढ़िया है। यानी यह काफी जल्दी पच जाता है और मसल्स को जरूरी ताकत देता है। जिससे वो जल्दी विकसित हो जाती है।

सत्तू पाउडर लेने के फायदे

गर्मियों में सत्तू के सेवन से दूर भाग जाएंगी शरीर की ये दिक्कतें

ग्लोइंग स्किन

यह स्किन को ग्लो करने में मदद करता है। क्योंकि यह शरीर के हाइड्रेशन स्टेटस को बेहतर बनाता है। साथ ही यह आयरन का अच्छा सोर्स है जिससे ब्लड सर्कुलेशन और हीमोग्लोबिन सुधरता है। इस वजह से आपके चेहरे पर एक अलग ही रौनक मिलेगी।

हेयर हेल्थ के लिए अच्छा

सत्तू आपके बालों के स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा है। क्योंकि यह उनके लिए जरूरी दो चीजें देता है। इसमें आयरन और प्रोटीन मिलने से बालों की जड़ मजबूत होती हैं। यह तत्व बालों को मजबूत बनाने के साथ उनका स्ट्रक्चर भी बेहतर करते हैं।

डायजेशन बढ़ाता है

इसमें इनसॉल्यूबल फाइबर होता है, जो आपकी आंतों को साफ करने में मदद करता है। यह खाने का पाचन सुधारकर मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है। इसलिए अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो भी इसका सेवन कर सकते हैं।

डायबिटीज में मजे से खाओ

मधुमेह में खाने पीने पर काफी ध्यान रखना होता है। क्योंकि गलत चीज खाने से आपका ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। मगर सत्तू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जिस वजह से डायबिटिक लोग भी इसे अलग-अलग तरीकों से खा सकते हैं।

ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल

अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर या हाई कोलेस्ट्रॉल की बीमारी है तो सत्तू का सेवन जरूर करें। इसमें मौजूद फाइबर ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल का लेवन नीचे लाने में मदद करता है।


Back to top button