.

महिला नायब तहसीलदार को वश में करने टीआई ने लिया टोटके वालों का सहारा, घर का चक्कर लगा रही बोलेरो से तीन गिरफ्तार | newsforum

सीहोर | महिला नायब तहसीलदार के घर के आसपास रविवार की रात एक रहस्यमय बोलेरो चक्कर लगा रही थी। वाहन में सवार तीन लोग महिला नायब तहसीलदार के घर के सामने नींबू- मिर्ची और जादू- टोने का सामान फेंक रहे थे। महिला अधिकारी ने जब ये देखा तो दंग रह गईं। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। शिकायत पर पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। पुलिस ने रात में ही घेराबंदी कर बोलेरो वाहन रोककर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में जो बात सामने आई उसे सुनकर पुलिस दंग रह गई।

 

वहीं महिला नायब तहसीलदार ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि तीन लोग उनके घर के अंदर आकर इस तरह की क्रियाएं कर रहे थे। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह वशीकरण के लिए था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इनके बीच व्यक्तिगत संबंधों के चलते लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। जिसके चलते कोतवाली में शिकायत की गई थी, जिसकी जांच लंबित है।

 

शिकायत में कहा गया था कि पिछले दिनों टीआई, सीहोर आए और महिला नायब तहसीलदार के घर में घुस गए। उन्होंने महिला अधिकारी को थप्पड़ मारा था। शिकायत पर अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद दतिया एसपी ने टीआई को निलंबित कर दिया था।

 

मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी समीर यादव ने बताया कि घटना रविवार रात की बताई जा रही है। जिसमें संबंधित महिला अधिकारी के द्वारा पुलिस को शिकायत की गई है।


Back to top button